MSC 2025: यूक्रेन के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, रूस के साथ संघर्ष के समाधान पर की चर्चा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MSC 2025: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की. इसी बीच सिबिहा ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, कृषि और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने में साझा रुचि पर जोर दिया. साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के लिए आभार व्यक्त किया.

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कही ये बात

वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मैं हमारी सार्थक बैठक के लिए डॉ. एस जयशंकर को धन्यवाद देता हूं. हम भारत के साथ संबंध विकसित करने और व्यापार, प्रौद्योगिकी, कृषि, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं. हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति लाने के लिए भारत की मजबूत वैश्विक आवाज पर भी भरोसा करते हैं.”

एंड्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा’

दोनों नेताओं ने इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की.  वहीं, इस मुलाकात के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “आज MSC 2025 के मौके पर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा. इस दौरान हमने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की. हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की.”

भारत कर चुका है शांति का आह्वान

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 से जारी है, हालांकि इस जंग के जारी होने के बाद से ही भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया. इसके साथ ही भारत ने शांति की शीघ्र वापसी को सुगम बनाने के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की इच्छा भी व्यक्त की है.

इसे भी पढें:-Mahakumbh: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में लगाई डुबकी, कहा-‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का एक अनमोल उदाहरण…

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version