मोहम्मद यूनुस ने दी श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी की बधाई, आपसी सद्भावना और भाईचारे को लेकर भी कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muhammad Yunus: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को देश के हिंदू समुदाय के लोगों को श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं “आपसी सद्भावना और भाईचारे” को मज़बूत करने और देश की “मौजूदा व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव” को बनाए रखने में मदद करेंगी.

यूनुस सरकार की यह शुभकामनाएं बीते साल अगस्त में सत्ता में आने के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों और उनके पूजा स्थलों पर कथित हमलों की बार-बार हुई घटनाओं को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच आई हैं.

यूनुस ने भगवान कृष्ण को लेकर कही ये बात

सरकारी बांग्लादेश संघ संगठन (बीएसएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनुस ने अपने एक संदेश में कहा है कि भगवान कृष्ण के मूल्य, जो “सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण और समाज में शांति की स्थापना” पर केंद्रित हैं, सभी धर्मों के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं. इस दौरान यूनुस ने सांप्रदायिक सौहार्द को देश की संस्कृति की पहचान बताया. साथ ही नया बांग्‍लादेश बनाने का आह्वान भी किया. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, जिससे कोई भी मौजूदा व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर न कर सके.

यूनुस ने किया समृद्ध बांग्लादेश बनाने का आह्वान

मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को देशवासियों से आह्वान किया और कहा कि आइए हम सामूहिक प्रयासों से भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिक सद्भाव से समृद्ध नया बांग्लादेश बनाएं. बता दें कि जन्माष्टमी के अवसर पर बांग्लादेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहता है. वहीं, 5 अगस्‍त 2024 में शेख हसीना के सत्‍ता से जाने के बाद वहां हिंदूओं पर लगातार अत्‍याचार किए गए, कई मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई. इस सभी घटनाओं में कई लोगों की जान भी चली गई, वहीं इन हिंसक घटनाओं पर भारत कई बार चिंता भी जता चुका है.

इसे भी पढें:-PM मोदी के भाषण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, परमाणु हथियारों को लेकर फिर नया राग अलाप रहे ख्वाजा आसिफ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This