मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में मिला हिलेरी क्लिंटन अवार्ड, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया ‘बांग्लादेश में रिजीम चेंज का इनाम’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muhammad Yunus Hillary Clinton: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को 15 अक्टूबर को अमेरिका में हिलेरी रॉडहम क्लिंटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने  वॉशिंगटन डीसी स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक भव्य समारोह में ग्रामीण बैंक के प्रयासों के लिए मोहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार दिया. इसके अलावा, भारत के सेल्फ एंफ्लायड विमेंस एसोसिएशन (SEWA) की निदेशक रीमा नानावटी और टोरी बर्च फाउंडेशन की संस्थापक टोरी बर्च जैसी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.

हिलेरी ने की यूनुस की जमकर तारीफ

पुरस्कार प्रदान करने के बाद पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटर ने मोहम्मद यूनुस की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि मैंने खुद ग्रामीण बैंक के काम को देखा है. जिस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और अपनी सुरक्षा व सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है, वह वाकई अभूतपूर्व है. डॉ यूनुस ने इस नेक पहल की रोशनी सिर्फ बांग्लादेश की महिलाओं तक नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाई है.

इस मौके पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि “मुझे यहां वापस आकर बहुत खुशी हो रही है. आज हमारे 50 वर्षों के काम को मान्यता मिल रही है. आज की दुनिया 50 साल पहले की दुनिया से काफी अलग है.” इस मौके पर यूनुस ने मौजूदा शिक्षा प्रणाली में खामी बताते हुए कहा कि यह मुख्य रूप से नौकरी खोजने वाले लोगों को तैयार करती है. उन्होंने ग्रामीण यूनिवर्सिटी खोलने के बारे में जानकारी दी.

बांग्लादेश में रिजीम चेंज का इनाम

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका में मोहम्मद यूनुस को मिले इस पुरस्कार को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है. दरअसल,  सोशल मीडिया पर तमाम यूजर इसे बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के लिए इनाम बता रहे हैं. विजय पटेल नाम के एक यूजर ने लिखा कि पश्चिम अपने मोहरे का बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हिलेरी अपने DS आतंकी यूनुस को अच्छा काम करने के लिए इनाम दे रही हैं.

बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी. उनके शासनकाल में देश के अंदर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी थीं. अंतरिम सरकार में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा न सुनिश्चित करने और कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने के लिए यूनुस की आलोचना होती रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version