रूस से पाकिस्तान जा रहे जहाज पर ड्रोन हमला, तेज धमाके के बाद लगी आग, सभी 23 भारतीय नाविक सुरक्षित

Must Read

New Delhi: रूस के नोवोरोस्सिस्क से पाकिस्तान के कराची जा रहे एक जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया. बुधवार को हुए इस हमले में जहाज के आवासीय हिस्से में आग लग गई. जहाज पर 23 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. फेडरेशन ऑफ सीफैरर्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के मुताबिक, हमले के बाद चालक दल ने तुरंत आग पर काबू पाया और जहाज की इंजन, स्टीयरिंग और नेविगेशन व्यवस्था सामान्य रहने के बाद वह अपनी ताकत से आगे रवाना हो गया.

टक्कर के बाद जोरदार धमाका

हमले का निशाना बना जहाज MV बेरिऑन (BARYON) 2 सितंबर को रूस के नोवोरोस्सिस्क से कराची के लिए रवाना हुआ था. दोपहर करीब 2:16 बजे स्थानीय समय पर पोर्ट साइड से आया एक अज्ञात ड्रोन जहाज के स्टारबोर्ड साइड के रिहायशी क्षेत्र से टकराया. टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और जहाज के उस हिस्से में आग लग गई. क्रू ने तुरंत जनर्ल अलार्म बजाया. सभी नाविकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया. हमला कहां हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

आग बुझाने का काम शुरू

हमले के करीब 9 मिनट बाद, यानी 2:25 बजे, चालक दल ने एक और ड्रोन देखा. यह जहाज से दूर चला गया और उससे कोई टक्कर नहीं हुई. इसके बाद क्रू के सदस्य वापस आए और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद शाम 3:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. हमले में जहाज के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह है कि न तो तेल का रिसाव हुआ और न ही जहाज के अंदर पानी घुसा.

जहाज की जरूरी प्रणालियों की जांच

आग बुझाने के बाद जहाज की जरूरी प्रणालियों की जांच की गई. इंजन, स्टीयरिंग और नेविगेशन सिस्टम ठीक पाए गए. इसके बाद शाम करीब 4 बजे MV BARYON ने अपनी ताकत से फिर आगे की यात्रा शुरू कर दी. सबसे अहम बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी 23 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. हमले में किसी भारतीय नाविक के घायल होने की जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें. श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, पोल से टकराया IndiGo विमान

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This