भारत उभरती वैश्विक शक्ति…, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के स्वागत में किया ये मैसेज, पढ़कर जलेगी दुनिया

Must Read

Narendra Modi Israel Visit : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “प्रिय मित्र” बताया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आगामी इजरायल यात्रा का जिक्र किया. बता दें कि कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ही नेतन्याहू ने इस ऐतिहासिक यात्रा पर चर्चा की, जो बुधवार को होने वाली है.

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते सिर्फ दो देशों के नहीं, बल्कि दो वैश्विक नेताओं के बीच की एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी हैं. ऐसे में उन्‍होंने एक वीडियो साझा किया. जिसमें वे इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते नजर आ रहे हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह यात्रा फरवरी 2025 के बाद मोदी की इजरायल की दूसरी प्रमुख यात्रा होगी. इससे दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्तों को और गहराई मिलने की उम्मीद है. नेतन्याहू ने इस पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक सोच में एक-दूसरे के मजबूत साझेदार हैं.

यात्रा का मकसद

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी इजरायल की संसद Knesset में संबोधन देंगे. साथ ही वे होलोकॉस्ट स्मारक Yad Vashem का दौरा करेंगे और जेरूसलम में आयोजित एक इनोवेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे.

भारत एक उभरती वैश्विक शक्ति- नेतन्याहू

इसके साथ ही दोनों देशों के नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता भी होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 2017 के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है. इतना ही नही बल्कि उस ऐतिहासिक दौरे ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी थी. नेतन्याहू ने भारत को एक उभरती वैश्विक शक्ति बताया और पीएम मोदी के साथ अपनी व्यक्तिगत दोस्ती का भी जिक्र किया.

दुनिया में चाहते हैं स्थिरता और तरक्की- भारत-इजरायल

इस मामले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि भारत और इजरायल मिलकर ऐसे देशों का मजबूत समूह बना रहे हैं, जो कि दोनों ही दुनिया में स्थिरता और तरक्की चाहते हैं. उनका मानना है कि दोनों देशों की दोस्ती अब सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि टेक्नोलॉजी से लेकर सुरक्षा तक हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है.

दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय

साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में भी दोनों देश साथ काम कर रहे हैं और क्षेत्रीय सहयोग को भी मजबूत कर रहे हैं. इसके साथ ही नेतन्याहू ने जेरूसलम में पीएम मोदी का स्वागत करने की उत्सुकता जताई और इस रिश्ते को खास बताया.

यह बयान ऐसे समय में आया जब भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नई तकनीक के आदान-प्रदान और रक्षा सहयोग में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं.

  इसे भी पढ़ें :- स्वच्छता अभियान से सरकार को बड़ा लाभ, कबाड़ बेचकर कमाए 4,405 करोड़ रुपये

Latest News

इंदौर में सजेगा ‘प्रजातंत्र’ का कवि सम्मेलन: CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं, CMD उपेंद्र राय की रहेगी खास मौजूदगी

Prajatantra Akhil Bharatiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य, कविता और...

More Articles Like This