सोनभद्र में हादसा: अचानक ढहा मिट्टी का टीला, तीन महिलाओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Sonbhadra: सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार को यहां यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में बड़ा हादसा हो गया. मिट्टी की खोदाई करते समय ढीहा (मिट्टी का टीला) ढहने से कई लोग उसमें दब गए. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. बचाव कार्य जारी है.

मिट्टी की खुदाई करने गई थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं. इस मिट्टी लाने के लिए कुछ बच्चे-महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में गए थे. मिट्टी की खुदाई करते-करते वे सुरंग बनाकर टीले के नीचे चले गए.

अचानक ढहा टीला, मची चीख-पुकार

इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे अचानक टीला (ढीहा) ढह गया, जिससे खोदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गईं. इस घटना के बाद साथ गए लोग चीख-पुकार करने लगे. उनकी आवाज सुनाकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु किया.

जेसीबी की मदद से निकाला गया दबी महिलाओं को

जेसीबी की मदद से काफी प्रयास के बाद मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया. उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35 वर्ष) निवासी बडहोर थाना बभनी, अमीषा खातून (34) निवासी किरवानी और सीता (30 वर्ष) निवासी किरवानी के रूप में हुई. इस हादसे में फूलकुमारी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. अन्य लोगों के भी मलबे में दबने की आशंका है और बचाव कार्य अभी जारी है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए ट्रंप, सोशल मीडिया पर की अजीब पोस्ट

Mexico Drug Boss El Mencho Killed : कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद...

More Articles Like This