नेपालः भूकंप के झटकों से तीन घंटे में दो बार कांपी धरती, सहमें लोग, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Earthquake: नेपाल में बीते दिनों बाढ़ से हुई बड़ी तबाही के बाद अब कुछ ही घंटों में दो बार भूकंप के झटकों से धरती के कांपने ने लोग सहम गए हैं. उत्तर-पश्चिमी नेपाल में मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत के बीच सहम गए. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

तीन घंटे के अंदर नेपाल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का और दूसरा भूकंप 4.2 तीव्रता का आया.

नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के मुताबिक

नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका रात 1:51 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया. इस भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई.

वहीं तीन घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 4:28 बजे (स्थानीय समय) 4.2 तीव्रता का दूसरी बार भूकंप आया और इसका केंद्र भी मुगु जिले के कलाई इलाके के आसपास था. ये झटके पड़ोसी जिलों डोल्पा और जुमला में भी महसूस किए गए.

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाके में स्थित नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. यह क्षेत्र अलर्ट पर है और अधिकारी प्रभावित इलाकों में किसी भी तरह के आफ्टरशॉक (बाद के झटके) या संभावित ढांचागत नुकसान पर नजर बनाए हुए हैं.

हालांकि, आज बुधवार को आए इस भूकंप में अभी तक कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. फिर भी सभी इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

बाढ़ ने मचाई थी भारी तबाही

मालूम हो कि नेपाल में बीते 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ से पूरे देश में भारी तबाही मचाई. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,399 हो गई.

Latest News

अरब सागर में नौसेना के जहाजों में टक्कर के बाद भारत-पाक ने राजदूतों को किया तलब, एक दूसरे पर लगाए आरोप

New Delhi: उत्तरी अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोतों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों...

More Articles Like This