नेपाल में हुए बस हादसे में अब तक केवल 19 शव बरामद, अन्य यात्रियों की तलाश जारी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Bus Accident: पिछले हफ्ते नेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ था. नेपाल के चितवन जिले में पिछले सप्ताह दो बसें भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गई थीं. इसके बाद से अब तक राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है. अभी तक बचाव कर्मियों ने केवल 19 शव ही बरामद किए हैं. अन्य लोग अभी तक लापता हैं. बता दें कि दोनों बसों में कुल 65 लोग सवार थे.

भूस्खलन की यह घटना शुक्रवार को चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में हुई थी. इस दौरान बस में सवार लोगों में तीन लोग घटना के तुरंत बाद तैरकर सुरक्षित निकल गए. ये दोनों बसें बीरगंज से काठमांडू जा रही थी.

नदी में समा गई थी बसें

भारी भूस्खलन के कारण दोनों बसें त्रिशूली नदी में समा गई थी. दोनों बसों के यात्रियों की तलाशी का काम अभी भी किया जा रहा है. इस हादसे में हताहत लोगों में 19 लोगों का शव बरामद किया गया है. हालांकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 19 में से चार शव भारतीय नागरिकों के हैं. वहीं, पांच पुरुष शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है. स्थानीय अधिकारियों के साथ पुलिस और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं. बुधवार को चले अभियान के दौरान 27 वर्षीय भारतीय नागरिक विवेक कुमार का शव बरामद किया गया

लगातार जारी है बचाव कार्य

नेपाल में हुए इस बस हादसे के बाद लगातार बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सोनार कैमरे, शक्तिशाली चुंबक और जल ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि दोनों बसों में सवार यात्रियों के शव त्रिसूली नदी में 100 किलोमीटर तक बह गए हैं. चूकी नेपाल में अधिकतर नदियां पहाड़ों में है, जिस कारण इनका बहाव काफी तेज होता है. वहीं, नेपाल में पिछले कुछ दिनों खूब बारिश हुई है, जिस कारण सभी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इतना ही नहीं बरसात में कीचड़ तथा मलबे की वजह से उनका पानी का रंग गहरा भूरा हो गया है. इस वजह से राहत और बचाव कार्य में और भी परेशानी आ रही है.

यह भी पढ़ें: भारतीय दवाओं का विदेशों में बजा डंका, पहली बार मॉरीशस में खुला भारतीय जनऔषधि केंद्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This