नेपाल में भ्रष्टाचार पर बालेन शाह सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

Must Read

Kathmandu: नेपाल की राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ बालेन शाह सरकार का हंटर लगातार चल रहा है. जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. रविवार सुबह पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें काठमांडू के महाराजगंज इलाके से हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

पूर्व पीएम का बेहद करीबी माना जाता है खड़का

दिलचस्प बात यह है कि खड़का को पूर्व पीएम शेर बहादुर देउवा का बेहद करीबी माना जाता है और वे देउवा की पत्नी डॉ. आरजू राणा के बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं. इतनी ऊंची पहुंच के बावजूद बालेन शाह की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

एक बड़े कैश मामले से जुड़ी है यह कार्रवाई

नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले साल सितंबर में हुए Gen Z आंदोलन के दौरान सामने आए एक बड़े कैश मामले से जुड़ी है. उस समय खड़का के घर में आग लगने के बाद भारी मात्रा में नकदी मिलने की बात सामने आई थी. इससे पहले KP Sharma Oli और पूर्व गृह मंत्री Ramesh Lekhak को भी आंदोलन को दबाने से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है.

गिरफ्तार होने वाले तीसरे बड़े नेता हैं खड़का

खड़का इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे बड़े नेता हैं. आंदोलन के दौरान 77 लोगों की मौत हुई थी और भारी संपत्ति का नुकसान हुआ था. जांच आयोग ने कई नेताओं पर आपराधिक लापरवाही के तहत केस चलाने की सिफारिश की है. खड़का पर अपने कार्यकाल के दौरान हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में लाइसेंस और ठेके देने में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं.

जमीन घोटाले में शामिल होने के आरोप

उन पर पैसे लेकर फैसले करने और जमीन घोटाले में शामिल होने के आरोप भी हैं. दीपक खड़का केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक बड़े बिजनेस टाइकून भी हैं. काठमांडू के बूढानीलकण्ठ में उनका एक आलीशान फाइव स्टार रिसोर्ट है, जिसे हॉलिडे इन ग्रुप मैनेज करता है.

इसे भी पढ़ें. Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This