अमेरिका के स्कूलों में अब मोबाइल फोन पर लगेगा प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर भी होंगे चेतावनी वाले लेबल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New School Rule: अमेरिका में कैलिफोर्निया के स्‍कूलों में जल्‍द ही मोबाइल फोन के इस्‍तेमाल पर रोक लगने वाला है. दरअसल कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने हाल ही में एक ऐसे कानून पर हस्‍ताक्षर किया है, जिसके बाद से शहर के सभी स्‍कूलों में मोबाइल फोन के यूज या उसे सीमित करने के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है.

अमेरिका में इस कानून को लाने के पीछे का कारण बच्चों में मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्‍तेमाल से उनमें बढ़ रही मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ना और पढ़ाई प्रभावित होना बताया गया है.

क्या होगा नए कानून में 

बता दें कि इस नए कानून के लागू होने के बाद से स्कूलों में बच्चों के मोबाइल के इस्‍तेमाल पर अंकुश लगाया जाएगा, जिससे वो अपनी पढ़ाई पर भी अधिक ध्यान दें सकेंगे. दरअसल, कैलिफोर्निया के अलावा लुइसियाना, इंडियाना और फ़्लोरिडा समेत करीब एक दर्जन से अधिक राज्यों ने एक साल से भी कम समय में ये प्रतिबंध पास कर दिए हैं. इससे सबसे पहले कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी ने जून में ही अपने 4,29,000 छात्रों के लिए स्मार्टफोन के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था.

फोन का इस्‍तेमाल करना बड़ी समस्या

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि लगभग 72 प्रतिशत हाई स्कूल शिक्षकों और 33 प्रतिशत मिडिल स्कूल शिक्षकों का मानना है कि क्लास के दौरान फोन का इस्‍तेमाल करना एक बड़ी समस्या थी. वहीं सर्जन जनरल, डॉ. विवेक मूर्ति ने तो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सिगरेट और अन्य नशे की लत वाले उपभोक्ता उत्पादों की तरह चेतावनी लेबल लगाने की भी बात कही है.

ये भी पढ़ें-Israel Hezbollah War: इजरायल हमले के बाद भड़के हिजबुल्लाह ने तेल अवीव के पास मोसाद मुख्यालय को बनाया निशाना, दागे रॉकेट

Latest News

Silicon Valley Open: भारतीय स्टार अनाहत सिंह का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी ने 1-3 से हराया

Redwood City: सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से हारकर भारतीय स्टार अनाहत सिंह का...

More Articles Like This