न्यूयॉर्क में पहली बार दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी घोषित, मेयर ऑफिस ने इस दिवाली को बताया खास

Must Read

Diwali Holiday in New York School: इस साल न्‍यूयॉर्क में दिवाली पर स्‍कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के ऑफिस ने अपने फैसले के कारण इस साल की दिवाली को एक विशेष अवसर बताया है. मिली जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क मेयर कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान ने कहा कि इस कदम से भारतीय-अमेरिकी समुदाय को एक नई पहचान मिली है.

दिवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश

दिलीप चौहान ने बताया कि बीते कई वर्षों की वकालत के बाद, न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में पहली बार, मेयर एरिक एडम्स ने शहर के अमेरिकी स्कूलों में दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. इससे पहले, जून में, न्यूयॉर्क शहर के मेयर कार्यालय ने शहर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में दिवाली के लिए एक दिन की छुट्टी करने का ऐलान किया था.

यह अवकाश दुनिया के लिए एक तोहफा

दिलीप चौहान ने कहा कि दिवाली हिन्‍दुओं का सबसे बड़ा त्‍योहार है. इस दिवाली की छुट्टियों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय को जो मान्यता मिल रही है, उसे देखिए. दिवाली पर, हमारे बच्चों को अब स्कूल जाने की आवश्‍यकता नहीं है. वे अपने पैरेंट्स, अपने परिवार के साथ त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं, वे मंदिरों में जा सकते हैं. .कहा कि मुझे लगता है कि न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, दुनिया के लिए बड़ा उपहार है.

यह भारतीयों के लिए खुशी की बात

दिवाली के अवसर पर, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने पहली बार स्कूलों में एक दिन की दिवाली छुट्टी की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह भारतीयों के लिए खुशी की बात है, इसके लिए समुदाय ने वर्षों तक लगातार प्रयास किए हैं. अब न्यूयॉर्क के स्कूल कैलेंडर में भी दिवाली की छुट्टियां लिखी मिलेंगी, क्योंकि न्यूयॉर्क के स्कूलों में दस लाख छात्र पढ़ाई करते हैं.

ये भी पढ़ें :- Dream Interpretation: दिवाली से पहले सपने में दिख जाए ये चीजें, तो समझिए चमकने वाली है किस्मत

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This