नाइजीरिया में सेना ही बनी जनता की दुश्मन, हवाई हमले में अब तक 100 लोगों की मौत, तत्काल निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Must Read

Nigeria: नाइजीरिया में लगता है सेना ही आम जनता की दुश्मन बन बैठी है. सेना के हवाई हमले में अब तक 100 नागरिकों की मौत होने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले में घायल हुए कई लोगों का इलाज ज़ुर्मी और शिंकाफी के अस्पतालों में चल रहा है. देश के उत्तर-पश्चिमी ज़मफारा प्रांत में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार पर नाइजीरिया सेना ने रविवार को हमला कर दिया था. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, यह हमला ज़ुर्मी जिले के तुम्फा बाजार में हुआ.

तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग

संगठन के अनुसार हमले में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां भी मारी गईं. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस घटना की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों के हवाले से कहा गया कि दोपहर के समय सैन्य विमान इलाके के ऊपर मंडराते देखे गए थे. इसके करीब दो घंटे बाद बाजार पर हमला किया गया. उस समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. नाइजीरियाई सेना ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आतंकवादी ठिकानों को बनाते हैं निशाना 

हालांकि सेना पहले भी ऐसे आरोपों से इनकार करती रही है और कहती है कि उसके हवाई हमले केवल खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हैं. यह एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा मामला है, जब उत्तरी नाइजीरिया के किसी बाजार पर हवाई हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है. अप्रैल में जिली इलाके के एक साप्ताहिक बाजार पर हुए हमले में लगभग 200 लोगों की मौत हुई थी. उस घटना की जांच भी जारी है.

अपहरण करने वाले हमलावरों का आतंक

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में लंबे समय से सशस्त्र गिरोहों और अपहरण करने वाले हमलावरों का आतंक बना हुआ है, जबकि उत्तर-पूर्व में इस्लामी उग्रवाद से जुड़ा संघर्ष कई वर्षों से जारी है. मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि लगातार हो रहे सैन्य अभियानों और हवाई हमलों में आम नागरिकों की मौत बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में डर और गुस्सा फैल रहा है.

इसे भी पढ़ें. थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास, मिले 144 वोट

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This