नाइजीरिया में बड़ा एयरक्राफ्ट हादसा, 32 की मौत, ओंडो में क्रैश हुआ सैन्य विमान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigerian Military Aircraft Crashes: नाइजीरिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई. हादसा दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में उस वक्त हुआ, जब नाइजीरियाई वायुसेना का विमान बेनिन सिटी से लागोस की ओर जा रहा था. मृतकों में 25 यात्री और सात क्रू सदस्य शामिल थे.

विमान का मलबा इग्बोकोडा के पास हुआ बरामद

जानकारी के मुताबिक, एयर फोर्स का ATR-42 विमान एक नियमित मिशन के तहत उड़ान भर रहा था. उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क अचानक टूट गया. इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास बरामद हुआ.

राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने जताया दुख Nigerian Military Aircraft Crashes

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के आसपास पहुंच गए. मौके पर राहत और बचाव दलों को भी भेजा गया. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए किसी के जीवित बचने की उम्मीद बेहद कम थी. नाइजीरिया के एविएशन मिनिस्टर फेस्टस कियामो ने हादसे की जानकारी साझा की। वहीं, राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने भी घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

शुरू की गई जांच

यह दुर्घटना हाल के वर्षों में नाइजीरिया में हुए सबसे गंभीर विमान हादसों में शामिल बताई जा रही है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़़ें- कांगो में भीषण हादसाः नदी में टकराई दो नाव, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, तलाश जारी

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version