पाकिस्तान में सबसे ऊंची चोटी पर बड़ा हादसा: ‘ब्रॉड पीक’ पर भीषण हिमस्खलन, 10 पर्वतारोही अचानक लापता

Islamabad: 10 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए हैं. अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष कर्रार हैदरी ने एक बयान जारी किया है. हैदरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि निम्स दाई के नेतृत्व वाला पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन की चपेट में आया था. तब से पर्वतारोहियों से संपर्क नहीं हो पाया है.

दल में विदेशी पर्वतारोही शामिल

हैदरी ने बताया कि इस अभियान दल में निम्स दाई के नेतृत्व में पांच नेपाली, पाकिस्तान के हुंजा के सोहेल साखी, ओमान की नाथिरा, अमेरिका की मैलोरी गीस, वांग नामक एक चीनी तथा एक अन्य विदेशी पर्वतारोही शामिल हैं. क्लब के अध्यक्ष मेजर जनरल इरफान अरशद और क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराने के लिए सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं.

संसाधनों को जल्द से जल्द जुटाने के हर संभव प्रयास

क्लब ने कहा कि मौसम और परिचालन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव संसाधनों को जल्द से जल्द जुटाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित 8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड ‘पीक दुनिया’ की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है. पाकिस्तान में विश्व की कई ऊंची पर्वत चोटियां स्थित हैं और हर वर्ष दुनिया भर से पर्वतारोही इन चोटियों को फतह करने के लिए यहां पहुंचते हैं.

स्थिति पर लगातार नजर

बयान में कहा गया है, अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित सभी पक्षों के साथ समन्वय कर रहा है. क्लब ने यह भी कहा कि वह पर्वतारोहियों के परिजनों और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है.

इसे भी पढ़ें. शहजाद पूनावाला ने छोड़ा BJP का साथ! X पर बदला बायो

Latest News

एप्पल पर एक्सपर्ट्स का बड़ा भरोसा, बढ़ती लागत के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में रह सकता है नंबर-1

एप्पल ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 109.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत इकोसिस्टम, लॉयल ग्राहक आधार और भारत में बढ़ती मांग के चलते कंपनी आने वाले समय में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version