श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, स्क्वाड से बाहर होगा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

New Delhi: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बडा झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को श्रीलंका में भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है. भारतीय टीम जिम्बाब्वे के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाएगी. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है.

फिर से गेंदबाजी शुरू

नितीश को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले क्वाड्रिसेप्स की चोट सामने आई थी. हालांकि, नितीश अब उससे उबर चुके हैं और फिर से गेंदबाजी से शुरू कर दी है, लेकिन एहतिआत के तौर पर उन्हें अभी टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की बात करें तो यह 15 से 27 अगस्त तक गाले और कोलंबो में खेली जाएगी. अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ टेस्ट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे नितीश रेड्डी फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.

यह सीरीज बहुत जल्दी होगी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन बोर्ड को लगता है कि यह सीरीज उनके लिए बहुत जल्दी होगी. पिछले कुछ समय में रेड्डी की फिटनेस भारतीय टीम के लिए निराशा का एक बड़ा कारण रही है. रेड्डी हार्दिक पांड्या के लिए बहुत जरूरी बैकअप ऑप्शन बने थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने भारतीय टीम की प्लानिंग को खराब कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में बोर्ड नितीश रेड्डी को इसलिए भी लंबा आराम देने के पक्ष में रहेगा, क्योंकि यहां स्पिनरों का दबदबा रहने की उम्मीद है.

बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खूब प्रभावित

भारत के पास स्पिन ऑलराउंडरों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका दिया गया है. इन दोनों के बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खूब प्रभावित किया. वाशिंगटन सुंदर की हाल ही में लगी घुटने की चोट को लेकर भी चिंता है. वह भी CoE में रिहैब कर रहे हैं और अगर वह बाहर हो जाते हैं, तो टीम को एक अतिरिक्त ऑफ-स्पिनर की आवश्यकता हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पद, पहले ही दिन अधिकारियों संग की बैठक

Latest News

Chennai Office Market: चेन्नई में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की मांग में बड़ा उछाल, 2026 की पहली छमाही में लीजिंग लगभग दोगुनी

Chennai Office Market: चेन्नई के ऑफिस रियल एस्टेट बाजार में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की मांग तेजी से बढ़ रही...

More Articles Like This

Exit mobile version