New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलने वाले नितीश की मां का हाल ही में निधन हुआ है. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ मैच में फिफ्टी लगाने के बाद नितीश राणा खुद को रोक नहीं पाए, वो भावुक हो गए. ऐसे में वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया. उन्होंने आसमान की ओर ऊपर देखते हुए पहले मां को याद किया और फिर उनके आंसू छलक पड़े. मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और अंपायर ने नितीश को संभाला.
अस्पताल में चल रहा था इलाज
नितीश राणा की मां का लंबे से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इसी महीने के उनका इलाज के दौरान निधन हो गया. अपनी मां की याद में नितीश ने एक मैच में उनके नाम की जर्सी पहनकर खेला था. वहीं, अब साउथ दिल्ली के खिलाफ जब उन्होंने फिफ्टी लगाई तो नितीश ने इसे अपनी मां को डेडिकेट किया. वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए नितीश ने राणा ने 33 गेंद में 60 रनों की पारी खेली.
6 छक्के और 4 चौके भी लगाए
अपनी इस पारी में नितीश ने 6 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वेस्ट दिल्ली के लिए नितीश के अलावा और कोई भी बल्लेबाजी में दम नहीं दिखा पाए. उनकी इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत ही वेस्ट दिल्ली ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. वेस्ट दिल्ली के लिए नितीश राणा की फिफ्टी बेकार चली गई. साउथ दिल्ली की टीम ने महज 15.2 ओवर में 170 रनों के टारगेट को हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की.
111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली
साउथ दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में सनत सांगवान ने 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. सनत के अलावा अनमोल शर्मा ने भी 38 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए. अनमोल की पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
इसे भी पढ़ें. Virat Kohli Record: 18 साल के इंटरनेशनल करियर में विराट कोहली ने बनाए ये 10 बड़े रिकॉर्ड, टूटना आसान नहीं

