Nobel Prize 2024: रसायन के क्षेत्र में डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को मिला नोबेल पुरस्कार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nobel Prize in Chemistry 2024: साल 2024 के रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है. इस बार य‍ह पुरस्‍कार तीन लोगों को दिया जाएगा. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को देने का ऐलान किया है.

साल 2024 के इस अवॉर्ड का आधा हिस्‍सा डेविड बेकर को “कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए” दिया जाएगा. जबकि लंदन, यूके स्थित गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए संयुक्त रूप से दिया जाएगा.

नोबेल समिति के अध्यक्ष ने कहा…

इस दौरान रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हेनर लिंके ने कहा कि इस साल मान्यता प्राप्त खोजों में से एक शानदार प्रोटीन के निर्माण से संबंधित है. दूसरी खोज 50 साल पुराने सपने को पूरा करने के बारे में है. उनके अमीनो एसिड अनुक्रमों से प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी करना. इन दोनों खोजों से अपार संभावनाएं खुलती हैं.

2003 मे डेविड बेकर ने तैयार किया था प्रोटीन

बता दें कि डेविड बेकर ने पूरी तरह से नए प्रोटीन डिजाइन करने की असाधारण उपलब्धि प्राप्‍त की है, जबकि डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर ने 50 साल पुरानी चुनौती को हल करने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल विकसित किया है, जो प्रोटीन की जटिल त्रि-आयामी संरचनाओं की भविष्यवाणी करता है.

साल 2022-23 में किसे मिला था नोबेल

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया था. जबकि साल 2022 में क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया था.

अन्‍य क्षेत्रों के नोबल का ऐलान

हालांकि इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी के नोबेल का ऐलान किया गया था. वहीं, अब रसायन विज्ञान के पुरस्‍कार की भी घोषणा होने के बाद गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.

इतना मिलता है पुरस्कार

आपको बता दें कि पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. यह धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है. दरअसल, अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में निधन हो गया था. वहीं, नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है. ऐसे में उन्हें पुरस्कार राशि को साझा करना होता है.

ये भी पढ़ें:-

Nobel Prize 2024: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान, जानिए किसे मिलेगा ये सम्मा‍न

Nobel Prize: जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, जानिए इन्होंने किस चीज का किया अविष्कार

Latest News

Weather Alert: यूपी में अगले 7 दिनों तक तबाही मचाएगी बारिश, बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट!

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और...

More Articles Like This