तनाशाह के इस कदम से दुनिया में मचा हड़कंप, क्या उत्तर कोरिया कर रहा है परमाणु हमले की तैयारी?

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea Nuclear Capable Missile Launchers: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव कोई नया नहीं है. दोनों देश एक दूसरे को देखना नहीं पसंद करते हैं. इन सब के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह ने एक बड़ा कदम उठाया है. हाल में ही एक समारोह के दौरान नॉर्थ कोरिया की सरकार की तरफ से अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैन्य इकाइयों को परमाणु सक्षम 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे गए हैं.

इस दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका से संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए अपनी सेना के परमाणु कार्यक्रम के निरंतर विस्तार का भी ऐलान किया है.

जानिए कहां है उत्तर कोरिया का फोकस

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार देश की युद्ध सामग्री संबंधी फैक्टरियों में इन मिसाइल लॉन्चर को ‘‘सामरिक’’ रूप से महत्वपूर्ण बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के लिए बनाया गया है.

किम जोंग उन ने प्योंगयांद में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि नए मिसाइल लॉन्चर उसकी अग्रिम मोर्चे की इकाइयों को दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘‘जबरदस्त’’ प्रतिरोधक क्षमता किया जाएगा. इसी के साथ सामरिक रूप से महत्वपूर्ण परमाणु हथियारों के संचालन को और अधिक कुशल एवं व्यवहारिक बनाएंगे.

वहीं, नए मिसाइल लॉन्चर की जो तस्वीर सामने आई है उसके अनुसार एक बड़ी सड़क पर सेना के हरे रंग के लॉन्चर ट्रक की कतारें नजर आ रही हैं. तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें भव्य आतिशबाजी भी की गई. इस तस्वीर ने दुनिया के कई देशों की नींद उड़ा दी है.

तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा उत्तर कोरिया

तानाशाह किम जोंग उन ऐसे वक्त में तनाव बढ़ाने की कोशिश भी कर कर रहे हैं जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि किम की बढ़ती धमकियों और हथियार परीक्षण के जरिए शक्ति प्रदर्शन को व्यापक रूप से अमेरिका पर उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार करने तथा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का दबाव डालने के प्रयास के तौर पर देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Flight Emergency Landing: फ्लाइट में महिला के बाल में जूं दिखने पर मचा बवाल, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This