‘अपने परमाणु कार्यक्रम को कम करने या रोकने के मूड में नहीं है उत्तर कोरिया, किम जोंग का स्पष्ट संदेश

Must Read

North Korea: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के परमाणु हथियारों के भंडार को तेजी से और कई गुना बढ़ाने का संकल्प दोहराया है. किम जोंग उन ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर कोरिया की हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो गई है. उन्होंने इसका श्रेय देश के परमाणु वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को दिया.

सीक्रेट न्यूक्लियर फैसिलिटी का निरीक्षण

सरकारी मीडिया के मुताबिक किम ने बुधवार को सीक्रेट न्यूक्लियर फैसिलिटी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस दौरे की जानकारी दी, लेकिन सुरक्षा कारणों से केंद्र का स्थान और अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह एक यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) केंद्र है, जहां परमाणु हथियारों के लिए जरूरी सामग्री तैयार की जाती है.

देश के हथियारों का निरीक्षण

बता दें कि किम जोंग उन लगातार अपने देश के हथियारों का निरीक्षण कर रहे हैं, वो भी तब, जब यहां चीन के राष्ट्रपति का दौरा होने वाला है. किम ने कहा कि दुनिया में बढ़ते सुरक्षा खतरे और अनिश्चित हालात को देखते हुए परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को लगातार मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को कम करने या रोकने के मूड में नहीं है.

परमाणु बलों को मजबूत बनाने के लिए बैठक

इसी दिन परमाणु बलों को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई. इस बैठक में किम ने परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नई कार्य योजना जारी की. उन्होंने कहा कि देश ने अपनी परमाणु गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण लक्ष्यों को अपडेट किया है और अब परमाणु शक्ति को कई गुना बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. Khamenei: मौत के चार महीने बाद खामेनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, निकाला जाएगा जुलूस

Latest News

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP को झटका! सपा के लाल बिहारी यादव की ऐतिहासिक जीत

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजों के बीच वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम...

More Articles Like This