पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट की वजह से आ रहे भूकंप, ट्रंप का दावा

Must Read

Nuclear Weapons : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा करते हुए बताया है कि वर्तमान में पाकिस्‍तान उन देशों में शामिल है जो सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं. उनका कहना है कि कुछ देशों की यही प्रवृत्ति दर्शाती है कि अमेरिका के लिए भी अपने परमाणु परीक्षण को फिर से शुरू करना जरूरी हो गया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान एक इंटरव्‍यू में ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में सिर्फ अमेरिका ने अभी तक परीक्षण रोक रखे हैं. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि “रूस, चीन और पाकिस्‍तान सभी परीक्षण कर रहे हैं. लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते. उन्‍होंने कहा कि हम एक खुला समाज हैं, इसलिए हम बात करते हैं. जब बाकी देश परीक्षण कर रहे हैं, तो हमें भी करना होगा.” जानकारी देते हुए ट्रंप  ने बताया कि उत्तर कोरिया भी लगातार परीक्षण कर रहा है तो “हमें भी परीक्षण करना चाहिए,

परीक्षण में पोसाइडन अंडरवॉटर ड्रोन शामिल

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कुछ ही समय पहले रूस ने उन्नत परमाणु-सक्षम हथियारों और तकनीकों का परीक्षण किया है. इनमें पोसाइडन अंडरवॉटर ड्रोन शामिल है. इसके साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप ने ये भी कहा कि “आपको यह देखना होगा कि ये हथियार कैसे काम करते हैं. इस दौरान रूस ने ऐलान किया है की, कि वे परीक्षण करने जा रहे हैं. लेकिन अमेरिका बाकी देशों की तरह परमाणु हथियारों का परीक्षण करेगा.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

इसके साथ ही ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका के पास किसी भी देश से अधिक परमाणु हथियार हैं. उन्‍होंने ये भी बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु हथियार कम करने पर चर्चा की थी. जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि “हमारे पास दुनिया को 150 बार नष्ट करने जितने परमाणु हथियार हैं.”

चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले ट्रंप का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, कुछ ही हफ्ते पहले ट्रंप ने अमेरिका के परमाणु हथियार परीक्षण को तत्काल फिर शुरू करने का एलान किया था. बता दें कि उनकी यह घोषणा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दक्षिण कोरिया में होने वाली मुलाकात से ठीक पहले आई थी. इसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका का रूस और चीन जैसी परमाणु शक्तियों से तनाव बढ़ सकता है. उन्‍होंने ये भी बताया कि परीक्षण के लिए तैयारियां पहले से जारी हैं, फिलहाल उन्‍होंने अभी जगह के बारे में कोई खुलासा नही किया है.

इसे भी पढ़ें :- Trump Administration: अमेरिकी जज ने पोर्टलैंड में सैनिकों की तैनाती पर लगाई रोक, ट्रंप प्रशासन को फटकार

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This