ओमान तट पर फंसे भारतीय युवक की बुरी हालत में मौत, शव को वापस लाने में जुटा भारतीय दूतावास

Oman: ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार निशांत उर्थनाथन का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की वजह से निधन हो गया. मस्कट स्थित Embassy of India in Muscat ने घटना की पुष्टि की है. दूतावास के अनुसार, निशांत उस समय मोटर टैंकर MT Celestial पर सवार थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनका निधन हो गया.

स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हुआ निधन

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निशांत उर्थनाथन का निधन हुआ है. दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. कहा है कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़ा है. दूतावास के मुताबिक, निशांत का शव फिलहाल डुक्म बंदरगाह पर खड़े पोत पर ही रखा गया है.

शव को भारत भेजने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध 

भारतीय मिशन लगातार पोत प्रबंधन कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी की जा सकें. दूतावास ने बताया कि शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं. इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कंपनी के साथ समन्वय जारी है.

परिवार के संपर्क में है भारतीय मिशन

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मृतक के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. दूतावास यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत पहुंचाया जा सके, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके. यह घटना एक बार फिर विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों और समुद्री क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने आने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है.

इसे भी पढ़ें. ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज बवाल के बाद था फरार

Latest News

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन गिरा भारतीय शेयर बाजार, 243 अंक फिसला सेंसेक्स 

Sensex Closing Bell: हफ्ते में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान...

More Articles Like This

Exit mobile version