Pager Attack: लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों के बाद इन देशों में अलर्ट, लगाया प्रतिबंध

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pager Attack: इजराइल इस समय कई देशों से अकेले जंग लड़ रहा है. एक तरफ फिलिस्तीन तो दूसरी तरफ ईरान और लेबनान जैसे देश के साथ उसका संघर्ष जारी है. हाल ही में इजराइल ने लेबनान पर पेजर हमला किया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे. इजराइल के पेजर अटैक के बाद से कई ईरान और दुबई ने पेजर और वॉकी-टॉकी पर बैन लगा दिया है.

दरअसल, इजराइल द्वारा किए गए पेजर अटैक के बाद से कई देश सतर्क हो गए हैं. वो अपने सुरक्षा को लेकर हर पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर ईरान ने शनिवार को सभी उड़ानों में पेजर और वॉकी-टॉकी पर बैन लगा दिया.

मोबाइल के अलावा सभी डिवाइस पर प्रतिबंध

ईरान नागरिक उड़ान संगठन के प्रवक्ता जाफर याजरलो के हवाले से बताया जा रहा है कि फ्लाइट्स के किसी भी केबिन में या गैर-साथी कार्गो में मोबाइल फोन को छोड़कर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइस की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यह घटना लेबनान में ईरान से जुड़े हिजबुल्लाह समूह के सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए हमले के तीन हफ्ते बाद हुई, जिसमें पेजर और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल किया गया था.

दुबई ने भी लगाया बैन

दुबई की एयरलाइन ने पेजर, वॉकी-टॉकी पर बैन लगा दिया है. इस महीने की शुरुआत में दुबई स्थित एयरलाइन अमिरात ने भी अपनी फ्लाइट्स में पेजर और वॉकी-टॉकी पर बैन लगा दिया था.

बता दें कि 17 सितंबर को हिजबुल्लाह लड़ाकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले पेजर्स में अचानक से विस्फोट हो गया था. इसमें हिजबुल्ला के 3000 से ज्यादा लड़ाके घायल हो गए थे और कई की मौत भी हो गई थी. इन विस्फोटकों के बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This