भारत से पिटा पाकिस्तान, लड़ता है भाड़े की जंग…, अफगान के टॉप लीडर ने आसिम मुनीर को लताड़ा

Must Read

Pakistan-Afganistan : अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच शीर्ष अफगान तालिबान अधिकारी ने मीडिया से बात बातचीत के दौरान कहा कि ‘पाकिस्तान भाड़े की जंग लड़ता है. एक भी जंग नहीं जीता, उन्‍होंने ये भी कहा कि हर बार भारत से पिटा इसीलिए अफगान नागरिकों पर हमले कर रहा है.’

जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सेना के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को ध्वस्त करने और 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारने के बीच अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष अधिकारी और संस्कृति मंत्रालय में निदेशक कारी सईद खोशती ने कहाकि कल बीती रात अफगान सेना की ओर से पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर हमले किए गए.

अफगान नागरिकों पर पाक का एयरस्‍ट्राइक बदला

उन्‍होंने ये भी बताया कि 22 फरवरी को मासूम अफगान नागरिकों पर की गई पाकिस्‍तानी एयरस्‍ट्राइक का बदला है और यह तब तक चलता रहेगा जब तक बदला पूरा नहीं हो जाता. ऐसे में कारी सईद खोशती ने मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान के समयानुसार रात 8 बजे सेना ने पाकिस्तान की कई सैन्य पोस्टों और अड्डों पर हमला शुरू किया. इसके साथ ही आधी रात तक 18-20 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर चुकी है. इतना ही नही बल्कि अफगान के हमले से पाकिस्तानी सेना की हालत इतनी खराब है कि कई सेक्टरों में हमले शुरू होते ही पाकिस्तानी सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट छोड़कर भाग निकले.

तालिबानी अधिकारी ने कहा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कारी सईद खोशती ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा डूरंड लाइन को फर्जी लाइन बताते हुए कहा कि अफगान इस सीमा को वैध नहीं मानता. क्‍योंकि ये थोपी गई रेखा है. इस मामले को लेकर शीर्ष तालिबानी अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को ध्वस्त करने के साथ साथ अफगान सैनिकों ने डूरंड लाइन को भी पार किया. इसके साथ ही कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाकर अफगान सैनिक लाए हैं.

नागरिकों को निशाना बनाना बहादुरी नहीं

बता दें कि सितंबर से लेकर अब तक पाकिस्तान के द्वारा किए गए हमले में 88 अफगान नागरिकों की मौत का हवाला देते हुए खोशती ने कहा कि ‘अगर पाकिस्तान को हमसे समस्या है तो वह हमारी सेना से लड़े, लेकिन नागरिकों को निशाना बनाना बहादुरी नहीं है.’ ऐसे में पाकिस्तानी सेना की पोल खोलते हुए कारी सईद खोशती का कहना है कि पाकिस्तानी सेना भारत से हर दफा पिटी इसी वजह से ये सैनिको से नहीं लड़ती है और निहत्थे लोगों पर हमला करती है.

खुद को मजबूत करने के लिए जंग लड़ रहा पाकिस्‍तान

इसके साथ ही कारी सईद खोशती ने मौजूदा पाकिस्तानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDF) आसिम मुनीर के लिए कहा कि आसिम मुनीर ने अपने देश के भलाई के लिए कोई काम नही किया. बल्कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के इशारे पर अफगानिस्तान के साथ भाड़े की जंग लड़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान का इतिहास गवाह है कि उसने हमेशा भाड़े की ही जंग लड़ी है. बता दें कि आसिम मुनीर ने पिछली जंग लड़कर 27 वां संविधान संशोधन करवाया था और अब वो खुद को बेतहाशा मजबूत करने के लिए और जंग लड़ रहा है.

अफगान सरकार पाक के खिलाफ दे चुकी सबूत

ऐसे में कारी सईद खोशती ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना के उच्च अधिकारी लश्कर ए तैयबा और इस्लामिक स्टेट खोरासान का एक जॉइंट कमांड बना चुके हैं इससे भारत और अफगानिस्तान जैसे देशों को पाकिस्तान अस्थिर कर सके और पूरे क्षेत्र में अशांति‍ फैला सके. पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान कई बार अफगानिस्तान की सरकार पाकिस्तान के खिलाफ आतंकियों को पालने के सबूत दे चुकी है.

BLA के लड़ाकों को शरण देता है अफगान- पाक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BLA के लड़ाकों को अफगानिस्तान शरण देता है और ये लड़ाके अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करते हैं’, ऐेसे में पाकिस्‍तान के इस आरोप को लेकर कारी सईद खोशती ने कहा कि सीमा पर कंटीले तार और पाकिस्तानी सेना की मौजूदगी के चलते घुसपैठ का दावा वास्तविकता से परे है. इसके साथ ही पाकिस्तान अपनी सुरक्षा में चूक का आरोप दूसरे देश पर मढ़ कर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटना चाहता है.

आतंकवाद का जिम्मेदार खुद पाकिस्तान

उन्‍होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के भीतर पख्तून और बलोच क्षेत्रों में हिंसा की जड़ें आंतरिक विफलताओं में हैं क्योंकि उनका मानना है कि जिस तरह से पाकिस्तान किराए की जंग लड़ता है उसी वजह से वो अपने देश में भी पख्तूनों और बलूचों पर हमले करता है, उन्हें मारता है. यही कारण है कि पाकिस्तान में पख्तून टीटीपी के बैनर तले हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाए हुए हैं और बलूच BLA के बैनर तले. ऐसे में अपने देश में होने वाले आतंकवाद का जिम्मेदार खुद पाकिस्तान ही है.

 इसे भी पढ़ें :- “अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर”, अफगानिस्तान के कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान ने किया खुले युद्ध का ऐलान

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This