पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, कई धार्मिक पुस्तकें जलकर राख

Pakistan Afghanistan : दोहा में हुए सीज़फायर के समझौते को तोड़ते हुए एक बार फिर पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए. बता दें कि पाकिस्‍तान के द्वारा किए गए हमले रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आस-पास हुए. जिसमें सबसे पहला हमला अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल शहर में स्थित मदरसे पर हुआ.

बता दें कि पाकिस्‍तान के किए गए हमले के बाद हर तरफ़ मदरसे का मलबा ही दिखाई दे रहा है, इसके साथ ही हमले में मदरसे में रखी मज़हबी किताबें भी नष्ट हो गई, हमले के बाद स्‍थानीय लोगों ने इसे स्‍पष्‍ट रूप से दिखाया. पक्तिका प्रांत के बारमाल के अलावा पाकिस्तानी सेना ने उर्गुन, खोग्यानी, घनी खेल ,बेहसूद शहर और खोश्त के दो शहरों पर भी हवाई हमले किए.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले साल सितंबर के बाद से पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये चौथा हवाई हमला है. इतना ही नही बल्कि अक्टूबर 2025 में क़तर और तुर्किये की मध्यस्था में सीज़फायर घोषित होने के बाद पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये दूसरा हवाई हमला है.

हमलों को लेकर बोला पाकिस्तान

ऐसे में पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थित तहरीक ए तालिबान (TTP ) और ISKP के कुल 7 कैंपों पर हमला किया है. इस मामले को लेकर पाकिस्‍तान का कहना है कि इस्लामाबाद की इमामबरगाह पर आतंकी हमला हो या फिर बाजौर या फिर आज बन्नू में ये सब कुछ इनके अफ़ग़ानिस्तान में बैठे हैंडलरों ने करवाया था और यही वजह है कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में हमले किए.

पाकिस्‍तान में हुआ था फिदायीन हमला

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख़्वाह इलाक़े के बन्नू इलाक़े में तहरीक ए तालिबान के प्रॉक्सी गुट मजलिस अक्सरी कारवां ने पाकिस्तानी सेना के वाहन पर एक मोटरसाइकिल से बड़ा फ़िदायीन हमला किया था. बता दें कि इस हमले में पाकिस्‍तान के  लेफ्टिनेंट कर्नल शहज़ादा समेत 4 सैनिक मारे गए थे और साथ ही बाजौर जिले की मामुंड तहसील में मलंग मदरसे में स्थित पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल Frontier Corps की पोस्ट पर हमला किया था, जिसमें 14 सैनिक मारे गए.

पहले भी अफ़ग़ानिस्तान में तीन एयरस्ट्राइक

फिलहाल पाकिस्‍तान के इस हमले को लेकर अफ़ग़ानिस्तान की सरकार का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. अब देखना यह है कि अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तानी हवाई हमलों की क्या सच्चाई बताता है क्यूंकि इसके पहले भी सितंबर से नवंबर तक पाकिस्तान टीटीपी के ठिकानों पर हमले के नाम पर अफ़ग़ानिस्तान में तीन एयरस्ट्राइक कर चुका है. इसमें आतंकियों की जगह 71 मासूम अफ़ग़ान नागरिकों की जान गई थी, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान की घरेलू क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के अलावा 18 बच्चे और 27 बुजुर्ग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :- देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Latest News

‘मुझे बचा लो… मैं मर जाऊंगी’; 3 दिन गुरुग्राम के ‘टॉर्चर रूम’ में क्या हुआ?

गुरुग्राम में डेटिंग ऐप से मिले युवक ने छात्रा को लिव-इन में रखकर बंधक बनाया और अमानवीय यातनाएं दीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More Articles Like This

Exit mobile version