पाकिस्तान के हमले में तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद की मौत, तुर्की मीडिया का दावा

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के संघर्ष में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. तुर्की मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के हमले में तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद नदीम मारे गए हैं. इसके साथ ही हमले के स्थान वाला एक फोटो भी शेयर किया गया है, जहां एक वाहन के परखच्चे उड़े हुए देखे जा रहे हैं.

अफगान शहर स्पिन बोल्डक में हमला

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने यह हमला अफगान शहर स्पिन बोल्डक में किया, जिसमें पूर्ण रूप से एक वाहन को निशाना बनाया गया. रिपोर्टों का कहना है कि उसमें एक महत्वपूर्ण कमांडर सवार था. बता दें कि अफगान तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम उसी वाहन में थे. जानकारी के मुताबिक, इसके पहले उन्‍होंने नंगरहार के गवर्नर के रूप में सेवा की थी. दावा किया जा रहा है कि हमले में उनकी मौत हो गई. जबकि 200 से अधिक को घायल बताया है.

पाक हमले में अफगान को हुआ नुकसान

बता दें कि पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन मुख्यालय, दो सेक्टर मुख्यालय, और 80 से अधिक टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए. वर्तमान में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध जारी है. जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की सूचना है.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान ने फिर किया अफगानिस्तान पर हमला, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद

  

More Articles Like This

Exit mobile version