पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, बस से इस्लामाबाद जा रहे थे 12 देशों के राजदूत, तभी हुआ धमाका

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्‍तान आ‍तंकवादियों का गढ़ है, एक बार फिर इसका सबूत मिला है. पाकिस्‍तान में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसके वजह से इसकी अतंरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बेइज्‍जती हुई है. दरअसल, 12 देशों के राजनयिक बस ले इस्लामाबाद जा रहे थे. राजनयिकों को ले जा रही बस के आगे-पीछे भारी पुलिस फोर्स और आर्मी सुरक्षा लगी हुई थी. इसके बाद भी बीच में ही ब्‍लास्‍ट हो गया. इस धमाके में राजनयिकों के काफिले में शामिल सुरक्षाबलों की गाड़ी की चिथड़े उड़ गए. वहीं इस  ब्‍लास्‍ट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई,  जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार सभी डिप्‍लोमैट सुरक्ष‍ित हैं.

कहां हुआ ब्‍लास्‍ट

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को विदेशी राजनयिक के काफिले को निशाना बनाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्‍फोट रिमोट से किया गया. राजदूतों का काफिला इस्लामाबाद से स्वात जिले के खूबसूरत पहाड़ी इलाके मालम जब्बा की ओर जा रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी राजनयिक सुरक्षित हैं. काफिले में वियतनाम, रवांडा, इथियोपिया, रूस, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, जिम्बाब्वे, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और पुर्तगाल के राजनयिक शामिल थे.

सभी राजनयिक सुरक्षित

पुलिस ने बताया कि सभी राजदूत इस्लामाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निमंत्रण पर आए थे और इस इलाके का दौरा कर रहे थे. खैबर पख्तूनख्वा के मिंगोरा शहर से होटल की ओर जाते वक्‍त यह धमाका हुआ. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है. इस बीच इस्लामाबाद स्थित रूसी दूतावास ने एक्‍स पर लिखा, राजनयिकों के काफिले के आगे चल रहा सुरक्षाकर्मियों का वाहन एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया. हमारे राजदूत अल्बर्ट पी खोरेव सुरक्ष‍ित हैं.

PM शहबाज और राष्ट्रपति ने क्या कहा

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि आतंकी तत्व न केवल देश के दुश्मन हैं, बल्कि मानवता के भी दुश्मन हैं.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी ने टेक कंपनियों के CEO के साथ की बैठक, AI सेमीकंडक्टर समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version