Pakistan Attack on Taliban : अब तालिबान की खैर नहीं! अफगानिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी सेना करेगी बड़ा ऑपरेशन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Attack on Taliban: खुद के ही पाले हुए आतंकवादियों से परेशान होकर अब पाकिस्‍तान आपॅरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है. इस ऑपरेशन में चीन की भी मदद ली जा सकती है. क्‍योंकि पाकिस्‍तान में लगातार चीनी कर्मचारियों पर हमले हो रहे है, जिससे वहां चीन के प्रोजेक्‍ट पर चल रहा काम भी प्रभावित हो रहा है.

आतंकवादी ठिकानों का सफाया करने में संकोच नहीं

ऐसे में ऐसी खबरे सामने आ रही है कि पाकिस्तान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन चला सकती है. जिसके लिए जल्‍द ही मंजूरी दी जा सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार सीमा पार आतंकवादी ठिकानों का सफाया करने में अब तनीक भी संकोच नहीं करेंगी.

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक मीटिंग में चरमपंथ के खिलाफ अभियान चलाने को मंजूरी दी थी. इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम’ नाम दिया गया है. जिसके जरिए उत्तरी वजीरिस्तान से लेकर बलूचिस्तान तक कार्रवाई की जाएगी.

ऑपरेशन में चीन की ली जाएगी मदद

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए पाकिस्तान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से कूटनीतिक प्रयास भी करेगा. बता दें कि अगस्त 2021 में काबुल में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान के अंदर TTP के हमले ज्यादा होने लगे है जिसके वजह से पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तान ने अब अभियान शुरू किया है.

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्‍तान के एक मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर रोक लगाने के लिए अफगानिस्तान को मनाने में चीन की भी मदद ली जाएगी. हालांकि इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि अफगान तालिबान को मनाने के लिए चीन खुद कोशिश करेगा.

इसे भी पढ़ें:- परमाणु हमला करने में देर नहीं करेगा रूस, न्यूक्लियर सिद्धांतो में बदलाव का पुतिन ने दिया आदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This