Pakistan: बलूच विरोध मार्च पर हुई गोलीबारी; 14 प्रदर्शनकारी घायल, सुरक्षाबलों पर हमले का आरोप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: शनिवार को ग्वादर में एक रैली में भाग लेने के लिए जा रहे लोगों पर मस्तुंग में गोलीबारी की गई, जिसके चपेट में आने से बलूच यकजेहती समिति के 14 सदस्य घायल हुए है. इस दौरान हमले में घायलों ने सुरक्षा बलों पर इस गोलीबारी का आरोप लगाया. इसके लिए उन्‍होंने रविवार को बलूच राष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान किया है. इस सम्मेलन में समिति के लोगों का पाकिस्तान सरकार के नरसंहार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की उम्‍मीद है.

नरसंहार की वास्तविकता को दर्शाता है हमला

BYC द्वारा सोशल मीडिया X पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, ‘अब्दुल मुतालिब बलूच को सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. दरअसल, मस्तुंग और अन्य स्थानों पर हुए क्रूर नरसंहार में, बलूच राष्ट्रीय सभा के कई शांतिपूर्ण प्रतिभागियों पर गोलीबारी की गई. बलूच लोगों पर यह हमला बलूच नरसंहार की असलियत को दर्शाता है. ‘

Pakistan:पाकिस्तान ने दिया बयान

फिलहाल पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने बभी तक किसी भी प्रदर्शनकारी की मौत की पुष्टि नहीं की है, मगर कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस दौरान पाकिस्तान की मानवाधिकार समिति ने इन गोलीबारी के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इसके साथ ही सरकार से बलूचों को विरोध करने के अधिकार से वंचित न करने का आह्वान किया.

विरोध मार्च पर गोली चलाने का आरोप

बता दें कि बलूचिस्तान सरकार ने सुरक्षा बलों को विरोध मार्च पर गोली चलाने के लिए किसी भी आदेश को जारी करने से इंनकार किया है. साथ ही उन्‍होंने कहा है कि उनके दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं.  इस बीच, बीवाईसी ने कहा कि खुजदार, सोराब, चगई, कलात, खारन और बेसिमा के काफिले कल देर रात पंजगुर से ग्वादर के लिए रवाना हो गए हैं. क्वेटा काफिले पर कथित राज्य की बर्बरता के खिलाफ मस्तुंग में धरना प्रदर्शन चल रहा है.

यह भी पढ़ें:-Tax on Billionaires: अरबपतियों पर कर लगाने के प्रस्ताव पर सहमत हुए जी20 देशों के वित्त मंत्री, अमेरिका ने जताई आपत्ति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This