BLA के नए वीडियो से PAK में बवाल, कैद में दिखे देश के सैनिक, शहबाज सरकार और मुनीर पर लगे गंभीर आरोप

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान में देश के अलगाववादी संगठन Baloch Liberation Army (BLA) से जुड़े चैनल हक्काल पर वीडियो जारी होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में कुछ लोग पाकिस्तानी सैनिक होने का दावा करते हुए सरकार से मदद की अपील करते दिखाई देते हैं. हालांकि, पाक सेना का कहना है कि उसका कोई भी सैनिक लापता नहीं है और न ही किसी उग्रवादी संगठन की हिरासत में है.

आस-पास खड़े हैं हथियारबंद लोग

जारी वीडियो में 7-8 व्यक्तियों को ऊबड़-खाबड़ इलाके में घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता है. उनके आस-पास हथियारबंद लोग खड़े हैं. वीडियो में एक व्यक्ति रोते हुए कहता है कि वह पाकिस्तान के लिए लड़ता रहा, लेकिन अब उसे अपना नहीं माना जा रहा. वह कैमरे के सामने कथित पहचान पत्र और दस्तावेज दिखाते हुए कहता है कि उसे सेना ने ही भर्ती किया था.

बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग

BLA का दावा है कि इन लोगों को 14 फरवरी को पकड़ा गया और उनकी रिहाई के बदले बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग की गई है. संगठन ने 22 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि उनका कोई सैनिक लापता नहीं है. इस विरोधाभास उग्रवादी संगठन के दावे और सेना के इनकार ने पूरे घटनाक्रम को और जटिल बना दिया है. स्वतंत्र स्रोतों से वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है.

विरोधाभासी दावों के चलते स्थिति अत्यंत संवेदनशील

वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि न होने और दोनों पक्षों के विरोधाभासी दावों के चलते स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है. यदि वार्ता या किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आती है, तो बलूचिस्तान में तनाव और बढ़ सकता है. हालिया वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य संगठनों की गतिविधियों ने सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें. भारत में बनेगा बड़ा AI हब, Microsoft ने भी खोला खजाना, लोगों की जिंदगी होगी आसान

Latest News

UP: ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, आदेश जारी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त...

More Articles Like This