Pakistan: जाफर एक्सप्रेस में एक बार फिर बम ब्लास्ट, ट्रेन के कई डिब्बे बे-पटरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बलूचिस्तान: एक बार फिर पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई है. ट्रेन में बड़ा बम धमाका देखने को मिला है. यह ब्लास्ट बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में हुआ, जिसमें जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां बे-पटरी हो गई. पाकिस्तान न्यूज चैनल डॉन के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस में रविवार को यह हादसा हुआ. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

क्वेटा से पाकिस्तानी रेलवे अधिकारी मोहम्मद काशिफ ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर बम रखा गया था. जब जाफर एक्सप्रेस वहां से गुजरी तो तेज बम धमाका हुआ, जिससे ट्रेन की 6 बोगियां बेपटी हो गईं. हालांकि, इस घटना में किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई.

ट्रेन में सवार थे 350 यात्री

दरअसल, रविवार को क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस मस्तुंग के स्पेजैंड स्टेशन के पास पहुंची थी. इस ट्रेन में लगभग 350 यात्री सवार थे. तभी अचानक एक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया. ट्रेन के 6 कोच पटरी से उतर गए.

इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

काशिफ के मुताबिक, “घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल और बचाव टीमें मौके पर पहुंची. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद टीमें ट्रेन की सभी बोगियों को पटरी पर चढ़ाने में कामयाब रहीं.”

14 अगस्त तक ट्रेनें की गई रद

इस हादसे के बाद पाकिस्तान रेलवे ने दूसरी ट्रेन से सभी 350 यात्रियों को क्वेटा वापस भेज दिया. सभी यात्रियों के टिकट भी रद कर दिए गए और उन्हें पैसा रिफंड कर दिया गया है. काशिफ ने बयान जारी करते हुए बताया कि इस हादसे के बाद 14 अगस्त तक जाफर एक्सप्रेस और बोलान मेल को रद कर दिया गया है. 16 अगस्त से बोलान कराची से चलाई जाएगी, जो अगले दिन क्वेटा पहुंचेगी.

पहले भी हुआ था ब्लास्ट

मालूम हो कि तीन दिन पहले भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला था. कई यात्रियों से भरी जाफर एक्सप्रेस जैसे ही बलूचिस्तान के सिबि से गुजरी, वैसे ही ट्रैक पर बड़ा धमाका हुआ. हालांकि, तब तक ट्रेन निकल चुकी थी, इसलिए एक बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं, 24 जुलाई को बोलान मेल में धमाका हुआ था और 28 जुलाई को भी धमाके की वजह से जाफर एक्सप्रेस बे-पटरी हुई थी.

Latest News

Spain Apartment Fire: स्पेन में हादसा, अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

Spain Apartment Fire: उत्तर-पूर्वी स्पेन में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. रीजनल इमरजेंसी सर्विसेज से मिली जानकारी...

More Articles Like This

Exit mobile version