इमरान खान के सांसदों ने की चुनाव विवादों को सुलझाने वाली पीठ से चीफ जस्टिस को अलग करने की मांग, क्या होगा SC का फैसला?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan CJP: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नौ सांसदों ने चुनाव विवादों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पंजाब में नियुक्त चुनाव न्यायाधिकरण के मामले की सुनवाई करने वाली पीठ से पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा को अलग करने की मांग की है.

दरअसल, पाकिस्‍तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे, जिसमें इमरान खान और उनकी पार्टी के लोगों ने बड़े पैमाने पर धांधली होने के आरोप लगाए थे. इसी मामलें को लेकर सीजेपी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ पंजाब में चुनाव न्यायाधिकरणों के गठन के संबंध में लाहौर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान के चुनाव आयोग की अपील पर विचार करेगी.

पांच सदस्यीय पीठ में ये लोग शामिल

पाकिस्‍तान के सीजेपी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ में जस्टिस काजी फैज ईसा के अलावा, अमीनुद्दीन खान, जमाल खान मंडोखैल, नईम अख्तर अफगान और जस्टिस अकील अहमद अब्बासी शामिल हैं.

SC ने अधिसूचना को का दिया था निलंबित

आपको बता दें कि 4 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में 8 चुनाव न्यायाधिकरणों की नियुक्ति पर लाहौर उच्‍च न्‍यायालय के फैसले और इसकी अधिसूचना को निलंबित कर दिया था. यह निलंबन तब तक प्रभावी रहा जब तक कि हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और ईसीपी के बीच बातचीत पूरा नहीं हुई.

पीटीआई ने की ये मांग

वहीं इमरान खान की पार्टी यानी पीटीआई के सांसदों ने रजिस्ट्रार सुप्रीम कोर्ट को प्रस्तुत अपने आवेदन में चुनाव न्यायाधिकरण के मुद्दे पर सुनवाई कर रही पीठ से जस्टिस ईसा को अलग करने के लिए आवेदन दायर करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:-नहीं कम हो रही पूर्व PM शेख हसीना की मुश्किलें, एक और छात्र की हत्या का केस दर्ज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This