पाकिस्तान के प्रमुख मौलवी ने क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार के खिलाफ जारी किया फतवा, घोषित किया ‘हराम’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: एक प्रमुख पाकिस्तानी मौलवी मुहम्मद तुकी उस्मानी ने क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार के खिलाफ ‘फतवा’ जारी करने के साथ ही इसे इस्लामी कानून के तहत ‘हराम’ घोषित किया है. पाकिस्तानी मौलवी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकार डिजिटल संपत्तियों के क्षेत्र को विनियमित करने और बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठा रही है.

बता दें कि इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी द्वारा जारी किए गए फतवे को पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित सुन्नी इस्लामी मदरसों में से एक दारुल उलूम कराची ने सार्वजनिक किया है. हालांकि फतवा एक धार्मिक राय होती है और यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होता लेकिन फिर भी यह इस बात को प्रभावित कर सकता है कि पाकिस्तान में कई मुसलमान क्रिप्टोकरेंसी के व्यापार और निवेश को किस नजरिए से देखते हैं.

फतवे का कई अन्य इस्लामी विद्वानों ने भी किया समर्थन

मदरसे के मुताबिक, इस फतवे का कई अन्य इस्लामी विद्वानों ने भी समर्थन किया है. बता दें कि यह फैसला क्रिप्टोकरेंसी, क्रिप्टो टोकन और स्टेबलकॉइन को शामिल करता है. साथ ही इसमें कहा गया है कि ऐसी डिजिटल संपत्तियां इस्लामी दृष्टिकोण से धन या संपत्ति की परिभाषा को पूरा नहीं करतीं, इसलिए इनकी खरीद-बिक्री की अनुमति नहीं है.

क्रिप्टोकरेंसी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही पाकिस्तान सरकार

यह फतवा ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान सरकार क्रिप्टोकरेंसी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है. आपको बता दें कि फतवा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ धार्मिक निर्णय, राय या स्पष्टीकरण होता है. यह किसी मान्यता प्राप्त इस्लामी विद्वान द्वारा किसी व्यक्ति या समूह के प्रश्न पूछने पर इस्लामी कानून के आधार पर दी गई आधिकारिक सलाह या व्याख्या होती है. पाकिस्तान में इस फतवे को कई धार्मिक विद्वानों का समर्थन मिल रहा है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version