‘हम भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे’, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी धमकी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. वो आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर भारत को धमकी देता रहता है. दरअसल, भारत ने सिंधु जल संधि को फिर से बहाल करने पर अपना पुराना रुख दोहराया. जिसे लेकर पाकिस्तान भड़क गया है. पाकिस्तान को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा. इसी को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी दी है.

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने दी धमकी

बीते दिन शनिवार को पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘जब हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है तो हम निश्चित रूप से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे. पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक हिस्सा है.’ इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर इस्लामाबाद को इस बात के सबूत मिलते हैं कि भारत जल आपूर्ति को बाधित करने के लिए खतरनाक स्पीड से काम कर रहा है तो सैन्य कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.

भारत पर लगाया आरोप India Pakistan

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान में पानी की कमी का दोष नई दिल्ली पर मढ़ दिया है. ख्वाजा आसिफ ने भारत पर ‘पानी का हथियार के रूप में इस्तेमाल करने’ चिनाब नदी के प्रवाह में हेरफेर करने और आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने ये क़बूल किया कि इन घटनाक्रमों को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है. दरअसल, भारत ने सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है. जिसके बाद पाकिस्तान संकट का सामना कर रहा. 

क्यों भारत ने निलंबित की संधि

बता दें कि अप्रैल, 2025 में पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला किया था. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. जिसके बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया. इस फैसले को लेकर पाकिस्तान यूएन ने भारत से गुहार लगा चुका है. लेकिन भारत का रूख साफ़ है कि जब तक पाकिस्तान अपनी सीमा पार आतंकी गतिविधियों को खत्म नहीं करता, तब तक संधि निलंबित रहेगी.

ये भी पढ़ें- ईरानी दल भी पहुंचा स्विट्जरलैंड, US-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजर, दोनों देश उठाएंगे अपने प्रमुख मुद्दे

Latest News

प्रयागराज: वर्षों पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित

Azam Khan: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. प्रयागराज शहर के दरियाबाद मोहल्ले...

More Articles Like This