पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा भारतीय सेना प्रमुख के नाम पर फैला रहा AI से बना फेक वीडियो, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने किया भंडाफोड़

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Fake Video: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को लेकर एक फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया कि सेना प्रमुख ने भारत और तालिबान के बीच संबंधों या बातचीत को लेकर बयान दिया है. हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

पीआईबी के फैक्ट चेक में यह भी सामने आया है कि वायरल वीडियो को डिजिटल रूप से एडिट और छेड़छाड़ करके तैयार किया गया है ताकि सेना प्रमुख के नाम से गलत जानकारी फैलाई जा सके. जांच में पाया गया कि वीडियो में मौजूद कथित बयान वास्तविक नहीं है और उसे तकनीकी माध्यमों से वीडियो में जोड़कर पेश किया गया है.

पाकिस्तान का फर्जीवाड़ा

फैक्ट चेक इकाई के मुताबिक, यह वीडियो भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद भारतीय सेना और सरकारी संस्थानों के बारे में भ्रम और अविश्वास फैलाना है. दरअसल, हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के इस्तेमाल से ऐसे फर्जी वीडियो बनाना आसान हो गया है, जिसके कारण गलत सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं. ऐसे में पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले किसी भी वीडियो, फोटो या दावे को बिना सत्यापन के शेयर न करें. खासतौर से राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और सरकार से जुड़े मामलों में केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी वीडियों वायरल

बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी से जुड़े एक प्रोपेगेंडा हैंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी झूठ परोसा था. उस वक्त ये वायरल किया जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत का समर्थन देने से संबंधित एक बयान दिया है. हालांकि जांच में यह पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा पूरी तरह झूठा व निराधार साबित हुआ है.

सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया. एजेंसी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पष्ट किया था कि रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है. सरकार ने नागरिकों से कहा कि यदि उन्हें भारत सरकार से संबंधित कोई संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई देती है तो उसकी जानकारी पीआईबी फैक्ट चेक को दें. इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 91 8799711259 और ईमेल आईडी भी जारी की है.

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version