पाकिस्तान में बाढ़ से मचा हाहाकार, 299 लोगों की गई जान, सैकड़ों हुए बेघर

Pakistan Flood : लगातार भारी बारिश ने पाकिस्तान के कई हिस्सों में तबाही मचाई है. बाढ़ के कारण पड़ोसी मुल्क में जून के अंत से लेकर अभी तक 299 लोगों की जान गई और इसके साथ ही 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बता दें कि मृतकों में 140 बच्चे शामिल हैं. ऐसे में पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 26 जून से शुरू हुई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही का मंजर छोड़ दिया है.

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान के कई हिस्से त्रासदी झेल रहे हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि लगातार बारिश से 1,676 घरों को काफी नुकसान हुआ है. इसमें 562 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 1,114 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके साथ ही 400 से अधिक पशुओं की भी जान गई है.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए गए बचाव अभियान

रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम को देखते हुए एनडीएमए ने पुष्टि की है कि उसने 223 बचाव अभियान चलाए हैं और साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,880 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राहत कार्यों में 13,400 से ज्यादा जरूरी वस्तुओं का वितरण शामिल है, जिनमें 2,000 टेंट, 958 कंबल, 569 रजाईयां, 613 गद्दे और 1,100 से ज्यादा खाने के पैकेट शामिल हैं.

राहत एवं बचाव कार्य जारी

वर्तमान समय में राहत बचाव के कार्यों के बाद भी पाकिस्तान के कई हिस्सों में अभी भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. बता दें कि बाढ़ के कारण स्‍थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है. फिलहाल इन क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. इसके साथ ही पाकिस्तान के मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है कि आने वाले 4 से 6 अगस्त के बीच देश के उत्तरी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें :- चीन ने ठुकराई अमेरिका की मांग, कहा- जबरदस्‍ती करने से कुछ हासिल नहीं होगा

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version