Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने की नए सिरे से चुनाव कराने की मांग, कहा- ‘पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: शनिवार, 06 जुलाई को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की. इमरान खान ने कहा, पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा धोखा है. उन्होंने कहा कि ‘ला इलाहा इल्लल्लाह’ में भरोसा रखने के नेता मैं सच्ची आजादी के संघर्ष में अडिग रहूंगा. इमरान खान ने कहा कि करीब 1 साल तक कैद में रहने और अत्यधिक गर्मी सहने के बावजूद मैं अपने समय के अत्याचारियों के सामने कभी नहीं झुकूंगा. उन्‍होंने कहा कि मैं जेल में मरने के लिए तैयार हूं. लेकिन, जब तक मैं जिंदा हूं, मैं इस लड़ाई को लड़ता रहूंगा. बता दें कि 200 से ज्यादा मामलों का सामना कर रहे पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है.

‘जांच हुई तो सिकंदर सुल्तान राजा पर चलेगा मुकदमा‘

पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने यह भी कहा, चुनाव में धांधली और पीएमएल-एन और पीपीपी गठबंधन शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के आशीर्वाद से संभव हुआ. इमरान ने कहा, अगर इस फर्जी चुनाव की जांच होती है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर अनुच्छेद 6 के तहत मुकदमा चलेगा.

पूर्व पीएम ने की नए सिरे से चुनाव कराने की मांग

पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ा धोखा है. फिर भी पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने इस फर्जी चुनाव का संचालन करने वाले चुनाव आयोग की तारीफ करना जारी रखा हुआ है. हमें इस आयोग से न्याय मांगने भेजा जा रहा है. मैं एक नए, निष्पक्ष चुनाव आयोग के तहत नए सिरे से चुनाव की मांग करता हूं.

यह भी पढ़े: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने की PM मोदी की तारीफ, दोनों देश के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This