‘पाक हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में खुद से साफ करने पड़े अपने बर्तन!’ सामने आई इसकी वजह

Must Read

New Delhi: पाकिस्तानी हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में अपने बर्तन खुद से साफ करने पड़े. रहने के लिए समय पर बंदोबस्त नहीं किया गया, जिससे खिलाड़ी भटकते फिरे. दरअसल, यह खुलासा पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील एमाद बट ने खुद किया है. बट ने ऑस्ट्रेलिया में एफआईएच प्रो लीग खेलकर लौटने के बाद देश की फेडरेशन को निशाने पर लिया.

बट ने लाहौर एयरपोर्ट पर निकाला गुस्सा

शकील एमाद बट ने 18 फरवरी को स्वदेश लौटते ही लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुस्सा निकाला. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए बर्ताव की सारी सच्चाई बयां कर दी. पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी. उसे ऑस्ट्रेलिया के साथ ही जर्मनी से भी हार मिली. बट ने कहा कि फेडरेशन लगातार झूठ बोल रही थी और अब बहुत हो चुका है.

मैनेजमेंट के साथ नहीं कर सकते काम

उन्होंने कहा कि हम फेडरेशन के वर्तमान मैनेजमेंट के साथ काम नहीं कर सकते. खिलाड़ियों को मैच में खेलने जाने से पहले बर्तन धोने और रसोई को साफ करना पड़ता है, तब किस नतीजे की आप उम्मीद करते हैं? पाकिस्तानी हॉकी कप्तान ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे कहा कि जो कुछ हुआ या हो रहा है उसकी खबर भारत में पहुंच गई. इसके बाद उन्हें वीडियो जारी कर कहना पड़ा कि सब सही है, लेकिन ऐसा नहीं है. टीम को काफी तकलीफें सहनी पड़ी.

12 से 15 घंटे तक भटकते रहे

बट ने कहा कि सिडनी पहुंचने के बाद हम ओपेरा स्ट्रीट के पास लाचार लोगों की तरह 12 से 15 घंटे तक भटकते रहे. किसी ने हमारी टीम की जिम्मेदारी नहीं ली. न तो हमारे लिए होटल थी और न ही समय पर खाना मिला. सिडनी से हम होबार्ट गए. पहले मैं यह साफ कर दूं कि पाकिस्तान में जो भी खबर आई वह पूरी तरह से सच थी. मैंने और मेरी टीम ने जो वीडियो भेजे वे असली थे.

भारत पहुंच गया मामला

हालांकि हमसे कहा गया कि मामला भारत पहुंच गया है. जब भारत का जिक्र हुआ तो मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि यह तो मेरे देश की बात है और मेरे देश का नाम खराब नहीं होना चाहिए. इसलिए मैंने यह कहते हुए वीडियो बनाया कि सब सही है और टीम के साथ अन्याय नहीं हुआ. लेकिन यह सच नहीं था.

13 दिन तक रहना था

हमारे रहने की व्यवस्था 10 दिन के लिए की गई जबकि हमें 13 दिन तक रहना था. 10 दिन के बाद हमें सस्ती जगह रुकना पड़ा. उधर, पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड के डायरेक्टर जनरल नूर उस सबा ने कहा कि हॉकी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के लिए तैयार की जा रही है. उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए थे.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र: कालरूपी बस ने ऑटो को रौंदा, मासूम सहित छह लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This