Pakistan IED Blast: बलूचिस्तान में आइईडी ब्लास्ट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan IED Blast: आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्‍तान इस समय खुद हिंसा की आग में झुलस रहा है. पाकिस्‍तान में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान के मस्‍तुंग जिले में आइईडी ब्‍लास्‍ट हुआ है, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी मारे गए हैं और 16 अन्‍य घायल हुए है. इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है.

पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना

आइईडी हमले में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है. बलूचिस्तान प्रशासन के अधिकारी राजा मुहम्मद अकरम ने बताया कि यह घटना क्वेटा से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में हुई है. मस्तुंग जिले में जिस समय बस में विस्फोट हुआ उसमें लगभग 40 पुलिसकर्मी सवार थे। राजा मुहम्मद अकरम ने कहा, “यह सड़क किनारे हुआ IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट था, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।”

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि 16 घायलों में दो की हालत गंभीर है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियों को क्वेटा भेजा गया है. रिंद ने कहा, “अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.” सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन को किया हाईजैक

जानकारी दें कि इस बीच,  मार्च में ही बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में यात्री ट्रेन को हाइजैक कर लिया था.  बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सशस्त्र विद्रोही संगठन है. यह संगठन पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की मांग करता है.

ये भी पढ़ें :- बाराबंकी: DM ऑफिस में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, इलाका कराया गया खाली, सर्च अभियान जारी

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version