लंदन में पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत! भारतीय को बंद करना पड़ा रेस्तरां, पोस्ट कर किया बड़ा दावा

London : पाकिस्‍तानियों की भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी भारतीय लोगों के प्रति घिनौनी मानसिकता देखने को मिली. खबर सामने आयी है कि लंदन में जहां 16 साल से इंडियन रेस्तरां रंगरेज का संचालन करने वाले मालिक हरमन सिंह कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तानियों के हमले और परेशान करने को प्रमुख कारणों में बताया है.

इस दौरान उन्‍होंन सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि 16 साल के बाद मैंने अपने हैमरस्मिथ में रंगरेज़ रेस्तरां को अगले महीने से बंद करने का कठिन फैसला लिया है. इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समूह लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और व्यवधान के चलते बिजनेस को चलाना उनके लिए अब असंभव जैसा हो गया है. ऐेसे में उन्होंने पोस्ट में अपने रेस्तरां की एक तस्वीर भी शेयर की.

आप कारोबार बाधित कर सकते हैं इच्छाशक्ति नहीं

आगे उन्‍होंने ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि मैं बिना किसी रुकावट के पूरी तरह से एक्टिव हो जाऊं. साथ ही उन्‍होंने कट्टरपंथियों को यह बात याद दिलाते हुए कही कि आप मेरे कारोबार को तो बाधित कर सकते हैं, लेकिन मेरी इच्छाशक्ति को नहीं. मैं अब और भी ज्यादा दृढ़ संकल्प के साथ आपके पीछे आ रहा हूं वो भी बिना किसी शर्त के.

रेस्तरां बंद करने की वजह

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारतीय रेस्तरां रंगरेज के मालिक ने आरोप लगाया, ‘बढ़ती लागत, उत्पीड़न और पाकिस्तानियों की ओर किए जाने वाले हमलों और पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की वजह से उनका बिजनेस करना असंभव जैसा हो गया है. इसके साथ ही उन्‍होंने अपने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि ‘वर्षों से हमारा समर्थन करने वाले हर सच्चे ग्राहक को धन्यवाद. मैं आप सब का हमेशा आभारी रहूंगा.’

पोस्‍ट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

जानकारी के मुताबिक, हरमन की इस पोस्ट पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं. ऐसे में एक शख्स ने लिखा, ‘आपकी तकलीफ सुनकर बेहतर दुख हुआ. मैं आपके हैमरस्मिथ स्थित रंगरेज़ में जा चुका हूं. समझ में नहीं आ रहा है कि लोगों ने ऐसा क्यों किया. यूजर्स ने ये भी कहा कि उम्मीद करता हूं कि आपको सही काम मिल गया होगा.

 इसे भी पढ़ें :- मेक्सिको में 136 करोड़ के ड्रग तस्कर का इनकाउंटर, समर्थकों ने मचाया उत्पात, हिंसा में 32 लोगों की मौत

Latest News

‘यूक्रेनवासियों को नहीं तोड़ पाये पुतिन!’ रूस से युद्ध के चार वर्ष पूरे होने के बीच ज़ेलेंस्की ने कसा तंज

Kyiv: रूस के पूर्ण आक्रमण के चार साल होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि...

More Articles Like This

Exit mobile version