‘मेरा पति इंदौर में करने जा रहा है दूसरी शादी’, पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से मांगी मदद!

New Delhi: पाकिस्तान के कराची में रहने वाली निकिता नागदेव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. निकिता के मुताबिक उसका पति विक्रम पाकिस्तानी होने के बावजूद इंदौर में रहकर दूसरी शादी करने वाला है. निकिता ने इसका वीडियो जारी करके भारत से अपने पति को डिपोर्ट करने की मांग की है. निकिता का कहना है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया और पाकिस्तानी नागरिक होने के बाद भी बिना सरकारी इजाजत इंदौर में रह रहा है.

हिंदू रीति-रिवाजों के तहत हुई थी शादी

निकिता नागदेव पाकिस्तान की रहने वाली है. उसकी शादी विक्रम नागदेव से 26 जनवरी 2020 को पाकिस्तान में हिंदू रीति-रिवाजों के तहत हुई थी. शादी के बाद विक्रम ने निकिता को भारत ले आया, लेकिन यहां पहुंचते पर निकिता को उसके परिवार की करीबी शिवांगी धींगरा से पता चला कि विक्रम का उसके रिश्तेदार से अफेयर चल रहा है. जिसे निकिता ने अपने ससुर को बताया. ससुर ने कहा कि लड़कों के अफेयर तो होते ही हैं. निकिता ने इसका विरोध किया.

विक्रम के परिवारवालों का बदल गया व्यवहार

निकिता ने आगे बताया कि शादी के एक महीने के बाद ही विक्रम के परिवारवालों का व्यवहार बदल गया. निकिता ने कहा कि उसने शिवांगी से गुजारिश की वह किसी और से शादी कर ले लेकिन उसने विक्रम से सगाई कर ली और दोनों अगले साल 2026 के मार्च महीने में शादी करने वाले हैं. निकिता का कहना है कि वीजा में तकनीकी खामी के चलते पति विक्रम ने उसे अटारी बॉर्डर से वापस कराची भेज दिया और फिर कभी वापिस भारत लाने की कोशिश नहीं की.

इंदौर आकर शिकायत दर्ज करने को कहा

इसी साल जनवरी में निकिता ने पाकिस्तान से ही व्हाट्सएप के जरिए इंदौर की सिंधी पंचायत मीडिएशन एंड लीगल कंसल्टेशन सेंटर में विक्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी लेकिन पंचायत ने उसे इंदौर आकर शिकायत दर्ज करने को कहा. लेकिन निकिता ने पाकिस्तान में ही सुनवाई की बात कही. अब निकिता ने कराची से यह वीडियो जारी किया है.

इसे भी पढ़ें. मंडी में हादसाः गहरी खाई में गिरी कार, सेना के दो जवानों की मौत, जा रहे थे दोस्त की शादी में

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version