पाकिस्तान में बड़ा हादसा ! एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PAF Aircraft Crashed: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आई है. खैबर पख्तूनख्वाह (KPK) प्रांत के मरदान इलाके में पाकिस्तान एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घाटलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर रेस्क्यू 1122 की टीमों ने पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया.

तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही PAF Aircraft Crashed

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फ़िलहाल ये आशंका जताई जा रही कि तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ है. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह पता चल पाएगी.

पहले भी ऐसी घटनाएं आईं सामने

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान में ऐसी घटना हुई है. पिछली साल प्रशिक्षण मिशनों के दौरान कई विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें सामने आईं. इन हादसों में भी पायलटों की जान चली गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार, पुराने बेड़े, तकनीकी रखरखाव और जटिल उड़ान परिस्थितियों के कारण ऐसी घटनाएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन पर की बमबारीः धार्मिक स्थल में लगी आग, पांच की मौत, कई घायल

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version