Pakistan News: पाकिस्तान की संसद में हिंदुस्तान की जयजयकार! पाकिस्तानी सासंद ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार का विरोध खुद के ही मुल्क के लोग करने लगे हैं. पाकिस्तान की संसद में तो सांसद अब भारत की उपलब्धियों की जय-जयकार कर रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान के एक सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने दिल खोलकर हिंदुस्तान की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत चांद पर लैंड कर गया है, जबकि उनके बच्चे गटर में गिरकर मर जा रहे हैं.

पाकिस्तानी संसद में भारत की तारीफ

पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने सांसद में पाकिस्तान सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान उन्होंने अपने दुश्मन देश भारत सरकार की उपलब्धियों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि ‘आज कराची में हालत ये है कि जहां दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं. एक स्क्रीन पर खबर चलती है कि भारत चांद पर उतरा है, और ठीक दो सेकेंड बाद यह खबर आती है कि कराची में एक बच्चे की खुले गटर में गिरने से मौत हो गई.’

25 बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय

देश में शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनाक हालात पर पाकिस्तानी सांसद मुस्तफा कमाल ने कहा, “पाकिस्तान में 2 करोड़ 62 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. हमारे यहां कुल 48 हजार स्कूल हैं, लेकिन एक रिपोर्ट बताती है कि इनमें से 11 हजार स्कूल खाली पड़े हैं. पाक विश्वविद्यालय बेरोजगार युवा पैदा करने वाले उद्योग हैं. भारत की शिक्षा प्रणाली की बदौलतभारतीय 25 शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ हैं. वैश्विक निवेश भारत में आता है”

पाकिस्तानी सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने कराची शहर में ताजा पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि ‘कराची पाकिस्तान का रेवेन्यू इंजन है. अपनी स्थापना के बाद से पाकिस्तान में दो बंदरगाह चालू हैं, दोनों कराची में हैं. हम (कराची) पूरे पाकिस्तान, मध्य एशिया से लेकर अफगानिस्तान तक का प्रवेश द्वार हैं.15 वर्षों से, कराची को थोड़ा सा भी ताजा पानी नहीं मिला है. टैंकर माफिया ने ताजे पानी को जमा कर लोगों को बेच रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This