Pakistan: स्कूली बस पर भीषण बम विस्फोट, चार मासूम बच्चों की मौत, 38 घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक स्‍कूली बस पर भीषण बम धमाका हुआ है. इस घटना में चार मासूम बच्‍चों की मौत हो गई है. वहीं 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बलूचिस्‍तान के कुजदार जिले में यह धमाका हुआ है. इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है. हमला उस वक्‍त हुआ जब यह बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी. ब्‍लास्‍ट के बाद पूरे क्षेत्र में दशहत फैल गई. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

अब तक किसी ने नहीं ली हमले की ज़िम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों का बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पर शक जताया है. मालूम हो कि यह संगठन पहले भी ऐसे हमलों में शामिल रहा है. कई बार पाकिस्तानी सेना के काफिले को भी बीएलए निशाना बना चुका है. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने हमलावरों की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है. पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

गृह मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना को ‘निर्दोष बच्चों के खिलाफ बर्बरता’ बताया और दोषियों को दरिंदा करार देते हुए सख्त एक्‍शन की चेतावनी दी है. गृह मंत्री ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

बलूचिस्तान की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति

बता दें कि पकिस्‍तान के बलूचिस्तान पिछले कई वर्षों से अलगाववादी हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. कुज़दार में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है. इससे इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. लगातार हो रहे हमलों से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है.

ये भी पढ़ें :- Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में मुठभेड़, 20 नक्सलियों के ढेर होने की खबर

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version