खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार विस्फोट, मौलाना के लिए चाय ले जा रहे दो बच्चों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से विस्‍फोट की खबर सामने आई है. मंगलवार को एक मदरसे में जाते समय मोर्टार विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई. इस विस्‍फोट की जानकारी स्थानीय सूत्रों ने दी है. सूत्रों के मुताबिक मृतकों में अराफात और आमिर शामिल हैं. इसकी उम्र लगभग छह से सात वर्ष थी. घटना खैबर पख्‍तूनख्‍वा के टैंक जिले के गोमल बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है.

स्थानीय निवासी ने बताया…

स्थानीय निवासी रघजा गांव के रहने वाले महसूद ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब बच्चे मदरसे में अपने मौलाना के लिए चाय लेकर जा रहे थे. मृतकों के शवों को टैंक स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया.   इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है. खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी इस तरह के ब्‍लास्‍ट होते रहे हैं. हाल ही में हुए बम धमाके में एक सहायक आयुक्त सहित चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हुए थे.

मस्जिद में हुआ था धमाका

हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान भयानक बम विस्फोट होने से एक वरिष्ठ मौलवी समेत चार लोग जख्‍मी हो गए थे. धमाका मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में हुआ था. इस धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम समेत अन्य लोग घायल हुए थे. विस्फोटक मस्जिद में मौलवी द्वारा तकरीर देने के लिए बनाए गए स्‍टेज में लगाया गया था.

ये भी पढ़ें :-  भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े से इस विमान को हटाने का लिया फैसला, अब ये फाइटर जेट लेगा उनकी जगह

 

 

 

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This