Pakistan mortar shell: खिलौने के लालच में सगें भाइयों समेत 3 बच्चों की गई जान, मदरसे से लौट रहे थें मासूम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan mortar shell: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बन्नू के वजीर उपखंड के जानी खेल इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, यहां एक बम विस्‍फोट होने की वजह से दो संगे भाइयों समेत तीन बच्‍चों की मौत हो गई. स्‍थानीय सूत्रों के मुताबिक, बच्‍चे मदरसे से लौट रहे, तभी उन्‍होंने खिलौना समझकर बम उठा लिया जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया और तीन छात्रों की मौत हो गई.

सुनसान इलाके में पड़ा था मोर्टार का खोल

सूत्रों के मुताबिक, एक सुनसान इलाके में मोर्टार का शेल पड़ा था, ऐसे में बच्चों ने इसे खिलौना समझकर उठा लिया, जिसके बाद इसमें भीषण धमाका हुआ. हालांकि इससे पहले भी कई बच्चे इस तरह के मामले में अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसी घटनाएं ज्यादातर उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में ही सामने आती रही हैं.

इसे भी पढें:-बहरीन से मैनचेस्टर जा रही ‘गल्फ एयर’ फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 20 घंटे तक फंसे भारतीय यात्री

Latest News

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? जानें आपके शहर में 14.2 किलो गैस का लेटेस्ट रेट

LPG Price Today: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हुआ है. तेल...

More Articles Like This

Exit mobile version