पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस चेकपोस्ट पर हमला, कांस्टेबल की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Islamabad: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस चेकपोस्ट पर हमलावरों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मस्तुंग जिले के कांक्स इलाके में गुरुवार को हुई. हमले के बाद हमलावर पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ के बाद मौके से फरार हो गए. अभी यह कंफर्म नहीं हो सका है कि यह हमला बलूचिस्‍तान लिब्रेशन आर्मी के लड़ाकों ने किया है या फिर इसमें किसी और का हाथ है.

सुरक्षा बलों पर हमलों में बढ़ोतरी

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने चेकपोस्ट को निशाना बनाया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू किया.

करक जिले में भी पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना 

इससे एक दिन पहले बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले में भी पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया था. शताकाई डैम इलाके में नियमित गश्त के दौरान पुलिस वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की. जिला पुलिस अधिकारी इमरान खान के मुताबिक, हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में तलाशी एवं अभियान शुरू किया गया.

सईदखेल इलाके में भी पुलिसकर्मियों पर हमला

इससे पहले 9 अगस्त को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के सईदखेल इलाके में भी पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था. पुलिस प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान के अनुसार, सईदखेल कब्रिस्तान के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की थी. इसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत और एक अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई थी.

इसे भी पढ़ें. BRICS Summit 2026: ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो का दिल्ली में आगाज, 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version