Pakistan News: पाकिस्तान की हैवानियत सुन कांप जाएगी रूह, देवर ने भाभी-भतीजी को दीवार में जिंदा चुनवाया

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: वैसे तो आपने पारिवारिक कलह के कई मामले सुने हैं, जिनमें मारपीट और खून खराबा होता है. लेकिन पाकिस्तान के हैदराबाद प्रांत में संपत्ति को लेकर अजीब मामला देखने को मिला है. जिसे सुनकर विश्वास नहीं होगा और आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, पाकिस्तान के हैदराबाद प्रांत में एक परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला और उसकी बेटी को उसके रिश्तेदारों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया. जिसके बाद पड़ोसियों और पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

वहीं, दीवार की कैद से छूटने के बाद पीड़ित महिला ने अपने देवर पर बड़ा आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि उसके देवर सुहैल के पास जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज हैं. देवर और उसके बेटों ने संपत्ति विवाद के चलते उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बता दें कि दीवार में चुनवा देने के बाद महिला और उसकी बेटी कमरे में जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों मां-बेटियों को दीवार तोड़कर कमरे से बाहर निकाला. वहीं. मौका पाकर आरोपी फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. एसपी फारुख लिंजर ने पीड़ित महिला को यह आश्वासन दिया है कि बंधक बनाकर रखने के आरोप में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This