Pakistan: पंजाब में जर्मन पर्यटक के साथ हुई लूटपाट, चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोग गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक हैरान करने वाली खबर आई है. आमतौर पर पुलिस लुटपाट करने वालों से लोगों को बचाती है, लेकिन यहां पुलिस को ही एक जर्मन पर्यटक को कथित रूप से लूटने के आरोप में लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जी. हां. कथित रूप से लुटपाट के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में चार पुलिसकर्मी समेत सात लोग शामिल है.

लाहौर पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय बर्ग फ्लोरिन पिछले हफ्ते लाहौर हवाई अड्डे के पास डेरा डाले हुए थे, इसी बीच दो हथियारबंद लोग उनके पास आए. उन्होंने बंदूक की नोक पर उनका मोबाइल फोन, नकदी और 550,000 पाकिस्तानी रुपये का कैमरा लूट लिया. हालांकि उन्‍होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी उन्‍होंने दर्ज करायी थी.

फ्लोरिन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

फ्लोरिन ने पुलिस को बताया था कि वह साइकिल से पाकिस्तान घूमने गया था और 3 अगस्त को उसने सड़क के पास घास के मैदान में रात के लिए अपना तंबू लगाया था. तभी रात में कुछ लोगों ने उसे लूट लिया और उसके साथ मारपीट की. लाहौर के पुलिस प्रमुख बिलाल सिद्दीकी काम्याना ने अपने बयान में कहा कि पुलिस ने जर्मन नागरिक को लूटने में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

चार पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि इस मामले को सही ढंग से न संभालने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि उनका कथित लुटेरों से कोई संबंध था या नहीं. हालांकि सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढें:-पृथ्वी पर 7 नहीं बल्कि 6 महाद्वीप! साइंटिस्टों की रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा, जानिए किस आधार पर किया गया ये दावा

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version