Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी की गाड़ी पर किया हमला, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी पर हमला कर दिया. इस हमले में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है.

बता दें कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के अशांत लक्की मरवात जिले में हुई है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी का परिवार इलाज के लिए पेशावर जा रहा था इस दौरान कार में बच्‍चें और महिलाएं भी सवार थीं. इसी बीच जब कार कुर्रम टोल प्लाजा के पास पहुंची तो बाइक सवार बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी की चलती कार पर गोलीबारी करने लगे.

गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

इस गोलीबारी की घटना में 8-12 साल की उम्र के दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई. वहीं, कार में सवार दोनों महिलाएं बच गईं. घटना के बाद 1122 पर फोन किया गया. जिसके बाद बचाव दल ने शवों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें:-India Russia Relationship: पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रिश्ता 23 वर्ष पुराना, जानिए दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की कैसे हुई थी…

 

Latest News

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस साल नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर...

More Articles Like This

Exit mobile version