पाकिस्तान में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए है. हादसा उस वक्त हुआ जब बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी. बस पंजाब के चकवाल जिले में बलकसार के पास खाई में गिर गई. बस में 40 से अधिक लोग सवार थे. अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी है.

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा बस

चकवाल आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ने बताया कि बस का एक टायर फट जाने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया और खाई में गिर गया. चकवाल जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सईद अख्तर ने एक बयान में कहा कि ‘दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई और 30 अन्य घायल हो गए. 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मृत्‍यु अस्पताल में हुई. मृतकों में बस चालक भी शामिल है. घायलों को चकवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपातकालीन बचाव सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

सीएम मरियम नवाज ने जताया दुख

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. सीएम मरियम नवाज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं.

ये भी पढ़ें :- TN: PM मोदी ने चोल मंदिर में की पूजा-अर्चना, सम्राट राजेंद्र चोल-I की याद में जारी किया सिक्का

 

 

 

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version